विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हमले के बाद Rohit Shetty ने कैंसिल किए अपने सभी प्लान, दोस्तों से की घर न आने की गुजारिश

Published: Sun, 01 Feb 2026 08:50 PM (IST)

निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास पर 1 फरवरी को गोलीबारी हुई, जिसके बाद फॉरेंसिक जांच जारी है। रोहित ...और पढ़ें

रोहित शेट्टी के घर पर हुआ हमला (फोटो-इंस्टाग्राम)

रोहित शेट्टी के घर पर हुआ हमला (फोटो-इंस्टाग्राम)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक-निर्माता रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास पर 1 फरवरी को दोपहर 12.45 के आसपास गोलीबारी हुई। इस मामले को लेकर फॉरेंसिक जांच हुई और अभी भी इनवेस्टिगेशन जारी है। इसी को देखते हुए रोहित शेट्टी ने एक खास फैसला लिया है।

फिल्ममेकर ने अगले दो दिनों के लिए अपनी सभी काम कैंसिल कर दिए हैं। उन्होंने अपने करीबी दोस्तों से भी अगले कम से कम 48 घंटों तक उनसे मिलने न आने का अनुरोध किया है।

यह भी पढ़ें- जब बॉलीवुड बना गैंगवार का मैदान, Rohit Shetty से पहले कई सितारों के घर चली थीं गोलियां

पुलिस का पूरी तरह सहयोग कर रहे रोहित

इंडिया टुडे ने लिखा, “रोहित फिलहाल मुंबई पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं और अपना बयान दर्ज करा रहे हैं। वह जांच में पूरी तरह से शामिल हैं। उनके घर पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, फिर भी उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से अपने सभी दोस्तों से घर न आने का अनुरोध किया है। वह अपने सभी दोस्तों से केवल फोन और मैसेजेस के जरिए बात कर रहे हैं।”

Rohit (5)

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार को हमलावरों ने बॉलीवुड फिल्म निर्देशक के आवास के बाहर चार गोलियां चलाईं। गोलीबारी के तुरंत बाद, जुहू इलाके में शेट्टी के आवासीय टावर के आसपास भारी पुलिस सुरक्षा तैनात कर दी गई। पुलिस और फोरेंसिक टीमों ने विस्तृत जांच के लिए परिसर को सुरक्षित कर लिया।

संदिग्धों को किया गया गिरफ्तार

इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुणे शहर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी के मामले में पुणे में पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच के लिए उन्हें मुंबई अपराध शाखा को सौंप दिया गया है। इससे पहले दिन में, मुंबई अपराध शाखा ने गोलीबारी की घटना में शामिल संदिग्धों को पकड़ने के लिए 12 विशेष टीमें गठित की थीं।

यह भी पढ़ें- 'अगली बार छाती पर गोली...' फायरिंग के बाद Rohit Shetty को मिली धमकी, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

रोहित शेट्टी के घर पर गोलीबारी के बाद, क्या उनका काम रद्द करना और दोस्तों से दूरी बनाना सही कदम है?