Rohit Shetty को जन्मदिन पर करीना कपूर और सारा अली खान ने दी बधाई, कही यह बात
रोहित शेट्टी का आज 48 वां जन्मदिन हैl करीना कपूर और सारा अली खान ने उनके लिए दिलचस्प कमेंट किए हैंl करीना कपूर ने रोहित शेट्टी के साथ कैजुअल अंदाज में खिंचाया हुआ फोटो शेयर किया हैl रोहित शेट्टी ने जींस और टीशर्ट पहन रखी हैl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी का आज जन्मदिन हैl उनके जन्मदिन पर कई लोगों ने उन्हें बधाई दी हैl इनमें हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री करीना कपूर और सारा अली खान भी शामिल हैl दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर रोहित शेट्टी को जन्मदिन की बधाई दी हैl उन्होंने इंस्टाग्राम पर दिलचस्प तस्वीरें भी शेयर की हैl साथ ही उन्होंने बधाई देते हुए एक नोट भी लिखा हैl
रोहित शेट्टी का आज 48 वां जन्मदिन हैl करीना कपूर और सारा अली खान ने उनके लिए दिलचस्प कमेंट किए हैंl करीना कपूर ने रोहित शेट्टी के साथ कैजुअल अंदाज में खिंचाया हुआ फोटो शेयर किया हैl रोहित शेट्टी ने जहां जींस और टीशर्ट पहन रखी हैl वहीं करीना कपूर ने रोहित शेट्टी को बेस्टेस्ट डायरेक्टर बता रही हैl उन्होंने लिखा है, 'बेस्टेस्ट डायरेक्टर को जन्मदिन की बधाईl'
\
सारा अली खान ने भी रोहित शेट्टी को जन्मदिन की बधाई दी हैl उन्होंने रोहित शेट्टी के साथ अपनी 2 तस्वीरें शेयर की हैl एक फोटो ब्लैक एंड वाइट है जबकि दूसरे कलर में हैl फोटो शेयर करते हुए सारा अली खान ने लिखा, 'जन्मदिन की बधाईl साथ ही उन्होंने लिखा है, 'आपको प्यार, लक और खुशियां मिलेl आपको मिस कर रही हूंl' दोनों ने रोहित शेट्टी को टैग कर रखा हैl करीना कपूर रोहित शेट्टी की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैंl इनमें गोलमाल और सिंघम रिटर्न शामिल हैl वहीं सारा अली खान ने रोहित शेट्टी के साथ फिल्म सिंबा में काम किया थाl करण जौहर के जन्मदिन पर उनकी आगामी फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज डेट घोषित कर दी गई हैl यह फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होगीl इस फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की अहम भूमिका होगी।
रोहित शेट्टी फिल्म निर्देशक हैl उनकी फिल्में काफी पसंद की जाती हैl वह एक्शन प्रधान फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैl वह काफी लोकप्रिय भी हैंl