Rohit Sharma ने Virat Kohli के बाद Anushka Sharma को किया अनफॉलो, Anushka ने दिया ऐसा रिएक्शन?
Rohit Sharma ने हाल ही में कप्तान Virat Kohli के बाद अब Anushka Sharma को भी सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया हैंl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया हैंl यह एक कोडेड मैसेज लग रहा हैं और इस पोस्ट में अनुष्का शर्मा अभी की परिस्थति का वर्णन करते नजर आ रही हैंl खास बात यह है कि इसमें उन्होंने कोडेड भाषा का उपयोग किया हैंl
गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने हाल ही में कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और बाद में उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को भी सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया हैंl
अनुष्का शर्मा ने अपने इन्स्टाग्राम पोस्ट में लिखा है,’एक समझदार व्यक्ति एक बार कुछ भी नहीं बोलाl गलत धारणाओं के बीच सिर्फ सच चुप्पी से हाथ मिला सकता हैंl’ ऐसा माना जा रहा है कि रोहित शर्मा ने अनुष्का शर्मा को जिस प्रकार सोशल मीडिया पर अनफॉलो किया हैंl उसी के जवाब में अनुष्का शर्मा ने यह पोस्ट किया हैंl
विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच मनमुटाव की खबरें पहले से ही मीडिया में हैंl इसके चलते रोहित शर्मा ने विराट कोहली को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया था लेकिन अब बात लगता है और आगे बढ़ गई हैंl इसके चलते रोहित शर्मा ने अनुष्का शर्मा को भी सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया हैंl
यह भी पढ़ें: 'Bahubali' के भल्लाल देव Rana Daggubati का क्या अमेरिका में हुआ किडनी ट्रांसप्लांट, पढ़ें पूरी खबर
रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों भारतीय क्रिकेट टीम के मजबूत आधार स्तंभ हैl ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम को इन दोनों की ही जरूरत हैl ऐसे में विश्व कप हारने के बाद आए इन दोनों के बीच के मनमुटाव को जल्द से जल्द समाप्त कर आगे बढ़ने का प्रयास किया जाना चाहिएl