शादी के एक महीने बाद ही रोहनप्रीत को लोगों ने किया ट्रोल, पत्नी नेहा कक्कड़ को लेकर मारे ताने
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने पिछले महीने 24 तारीख को शादी की थी। दोनों ने शादी के बाद अपनी पहली मंथ एनिवर्सरी को खास तरीके से सेलिब्रेट किया। वीडियो में दिख रहा है कि रोहनप्रीत नेहा को फूलो और गुब्बारों से सजे एक रुम में सरप्राइज दे रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ पिछले काफी वक्त से अपनी शादी और हनीमून की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले शादी और फिर हनीमून की कई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई हैं। वहीं अब नेहा अपने काम यानी 'इंडियन आइडल' के सेट पर लौट आई हैं। वहीं शादी के एक महीने के बाद ही नेहा के पति यानी पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
View this post on Instagram
नेहा कक्कड़ ने ‘राजिंग स्टार’ कंटेस्टेंट रोहनप्रीत सिंह संग दुबई में हनीमून के बाद दोनों मुंबई लौट आए हैं। वहीं हाल ही में रोहनप्रीत एक वीडियो वायलर हो रहा है। इस वीडियो में वह मुंबई के एक सलून के बाहर स्पॉट किए गए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रोहनप्रीत कैमरामैन से हाय-हेलो करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वह कार से सलॉन जाते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के सामने आते ही रोहन को ट्रोल किया जा रहा है। फैंस उन्हें नेहा का पति कहकर बुला रहे हैं।
उनके इस वीडियो पर लोगों ने उन्हें 'नेहा का पति' कहकर ट्रोल करने की कोशिश की है। एक यूजर ने कॉमेंट किया है, अब पपराजी बोलेंगे, वो देखो नेहा का पति। वहीं दूसरे ने कॉमेंट कर लिखा, 'अब सारे पैपराजी बोलेंगे वो देखो नेहा का पति, अब ऐसो को भी देखना पड़ेगा।'
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने पिछले महीने 24 तारीख को शादी की थी। वहीं बीतें दिनों दोनों ने शादी के बाद अपनी पहली मंथ एनिवर्सरी को खास तरीके से सेलिब्रेट किया। वीडियो में दिख रहा है कि रोहनप्रीत, नेहा को फूलो और गुब्बारों से सजे एक रुम में सरप्राइज दे रहे हैं और इस दौरान दोनों लिपलॉक किस करते हुए भी नज़र आ रहे हैं। साथ ही वीडियो में दिख रहा है कि दोनों साथ में केक भी काट रहे हैं। नेहा ने वीडियो शेयर करते हुए रोहनप्रीत सिंह और उनकी फैमिली को प्यार देने के लिए बधाई दी है।