यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'रॉकी और रानी...' का 'अंडरगारमेंट' शॉपिंग सीन असल जिंदगी से है प्रेरित, करण जौहर ने महिलाओं के लिए कही ये बात
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बॉक्स ऑफिस ...और पढ़ें

HighLights
- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के 'अंडरगारमेंट्स' खरीदने की सीन की है चर्चा
- करण जौहर ने बताया असल जिंदगी से इंस्पायर है वह सीन
- बॉक्स ऑफिस पर आलिया-रणवीर की फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
नई दिल्ली, जेएनएन। Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है। करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने इंडिया में अब तक 73 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया है। रणवीर-आलिया से लेकर धर्मेंद्र और शबाना आजमी तक की एक्टिंग को फैंस काफी सराह रहे हैं।
एक तरफ जहां वेडिंग गाने 'कुड़मयी' में आलिया की मेहंदी ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा, तो वहीं दूसरी तरफ धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन पर भी खूब चर्चा हुई।
हालांकि, इन सबके बीच रणवीर सिंह के अंडरगारमेंट्स शॉप में जाकर 'ब्रा' शॉपिंग की खूब चर्चा हो रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सीन असल जिंदगी से प्रेरित है, जिसका हाल ही में करण जौहर ने खुलासा किया है।
असल जिंदगी से प्रेरित है रणवीर सिंह का 'ब्रा' शॉपिंग सीन
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में करण जौहर ने एक सीन फिल्माया है, जिसमें रणवीर सिंह रानी की मां के साथ शॉपिंग के लिए जाता है। बाद में रणवीर को ये एहसास होता है कि आलिया की मां उन्हें लिंगरी शॉप में लेकर आ गई हैं, जिसकी वजह से वह ब्रा को छूने में भी काफी असहज हो जाता है।
करण जौहर ने हाल ही में इस सीन से जुड़ा एक खुलासा करते हुए बताया कि ये उनकी खुद की लाइफ से प्रेरित है। उन्होंने फिल्म की सक्सेस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मैं उनके(मां) साथ ब्रा खरीदने के लिए गया हूं और मुझे कभी भी ये प्रॉब्लम नहीं लगी है।
लेकिन मैं ऐसे कुछ लोगों को जानता हूं, जो मेरे दोस्त थे, वो ये देखकर हैरान हो जाते थे कि मैंने ये कर रहा हूं। वह मुझे कहते थे कि ये काम मुझे अपनी किसी महिला दोस्त से करवा लेना चाहिए"।
मैं अपनी मां के लिए कोई भी काम कर सकता हूं- करण जौहर
करण ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "मैंने उन्हें यही बोला, क्यों? मेरी मां ने मुझसे ये करने के लिए कहा है, तो मैं ये काम करने के लिए किसी और को क्यों भेजूं। चाहे वह ब्रा की बात हो या कोई भी दूसरी चीज मैं अपनी मां की मदद करने के लिए हमेशा तैयार हूं। मेरे लिए वह सीन बहुत ही ऑर्गेनिक था, क्योंकि मैं जानता हूं कि कई लोग इसे लेकर कम्फर्टेबल नहीं थे।

एक लाइन है जहां चुरनी कहती है, "सदियों से औरतें मर्दों की चड्ढी घिस रही है और तुम एक ब्रा को नहीं टच कर सकते। वह खुद में ही बताता है कि लोग इसके बारे में क्या महसूस करते हैं"। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने दुनियाभर में 130 करोड़ की टोटल कमाई की है।
