विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'नहीं करूंगा मर्यादा पार', Toxic विवाद के बीच Yash का पुराना इंटरव्यू वायरल... बोल्ड सीन ना देने की खाई थी कसम!

Published: Tue, 13 Jan 2026 06:14 PM (IST)

हाल ही में यश की फिल्म टॉक्सिक का टीजर (Toxic teaser) रिलीज किया गया और टीजर ने आते ही इंटरनेट ...और पढ़ें

'टॉक्सिक' के बोल्ड सीन विवाद के बीच यश का पुराना इंटरव्यू वायरल

'टॉक्सिक' के बोल्ड सीन विवाद के बीच यश का पुराना इंटरव्यू वायरल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की जल्द ही एक नई फिल्म आने वाली है और फिल्म का नाम है टॉक्सिक (Toxic)। ये वही मचअवेटिड फिल्म है, जिसकी चर्चा पिछले काफी वक्त से हो रही है। हाल ही में फिल्म का टीजर (Toxic teaser) रिलीज किया गया और टीजर ने आते ही इंटरनेट पर खलबली मचा दी।

एक तरफ तो टीजर में लोगों ने जमकर इसकी तारीफ की तो वहीं दूसरी तरफ टीजर ने ही एक नए विवाद को पैदा कर दिया, जिसके बाद लोगों के निशाने पर आ गए एक्टर यश। इसीलिए अब यश का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

इंटीमेट सीन करने से यश ने किया था इंकार?

दरअसल इस वक्त यश की टॉक्सिक के टीजर में दिखाए गए बोल्ड सीन (Toxic Bold Scenes) पर विवाद हो रहा है। दरअसल यश की टॉक्सिक के टीजर के खिलाफ एक कानूनी शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें टीजर पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by The Climax India (@theclimaxindia)

टीजर में जो यश और विदेशी एक्ट्रेस के बीच जो बोल्ड सीन दिखाया गया है, उसको लेकर विवाद छिड़ गया है। इसी बीच एक्टर का यश का एक पुराना इंटरव्यू (Yash Old Interview) वायरल हो रहा है, जिसमें यश ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वो पर्दे पर कोई भी इंटीमेट सीन नहीं करेंगे। 

यह भी पढ़ें- विवादों के घेरे में आई यश की Toxic, इंटीमेट सीन के खिलाफ खड़ी हुईं महिलाएं, शिकायत दर्ज

uash

यश ने इस इंटरव्यू में कहा था कि वो ऐसा कोई सीन नहीं करेंगे, जिसे वो अपने माता-पिता के साथ बैठकर ना देख सकें। अब ये पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्यों हुआ इंटीमेट सीन को लेकर विवाद?

दरअसल फिल्म के टीजर में यश जिस विदेशी हसीना और एक्ट्रेस बीट्रिज़ टौफ़ेनबाक (Beatriz Taufenbach) के साथ बोल्ड सीन्स दिए हैं, असल में सारा विवाद उसी को लेकर है। टीजर में यश और एक्ट्रेस के बीच कार में इंटीमेट सीन दिखाए गए हैं, जिसको लेकर एक सामाजिक कार्यकर्ता ने शिकायत दर्ज कराई है।

 

इसके अलावा आम आदमी पार्टी की महिला विंग ने आयोग से अनुरोध किया कि वह राज्य सरकार को गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित टॉक्सिक के टीजर को तुरंत हटाने या रद्द करने का निर्देश दे। इसके अलावा कई और जगहों पर इसको लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है।

yash 4

आपको बता दें कि यश के 40वें जन्मदिन के मौके पर फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मणी वसंत और तारा सुतारिया नजर आएंगे। फिल्म के टीजर और पोस्टर्स पहले ही रिलीज हो चुके हैं और फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों (Toxic Release Date) में कई भाषाओं में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- सिर्फ तमाशे के लिए हिंसा... Dhurandhar 2 vs Toxic के महा क्लैश पर ये क्या बोल गए राम गोपाल वर्मा?