Rocketry The Nambi Effect: ऑस्कर नॉमिनेशन 2023 के लिए करेगी दो-दो हाथ, अचंभित आर माधवन की खुशी का ठिकाना नहीं
Rocketry The Nambi Effect फिल्म अभिनेता आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट ऑस्कर 2023 जीत सकती है। इस फिल्म को ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेशन करने का अवसर मिल गया है। इसे लेकर आर माधवन काफी खुश है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Rocketry The Nambi Effect: आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट ऑस्कर नॉमिनेशन 2023 के लिए एलिजिबल हो गई है। अब इस खबर के बाद आर माधवन की खुशी का ठिकाना नहीं है। उनकी फिल्म रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट 2022 की बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था।
रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट ऑस्कर 2023 के लिए क्वालीफाई कर गई है
अब इस फिल्म ने एक नया लैंडमार्क स्थापित किया है। यह फिल्म ऑस्कर 2023 के लॉन्गलिस्ट में सिलेक्ट की गई है। इसके चलते रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट ऑस्कर 2023 के लिए क्वालीफाई कर गई है। आर माधवन की फिल्म को द कश्मीर फाइल्स, कांतारा, गंगूबाई काठियावाड़ी, विक्रांत रोणा और इराविन निजहाल के साथ सिलेक्ट किया गया है। आर माधवन अपनी फिल्म की इस उपलब्धि को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा है, 'यह फिल्म अभी भी मुझे कुछ न कुछ दे रही है। यह यात्रा मेरे लिए बहुत खास थी और मैं इस समय खुशी से फूला नहीं समा रहा हूं। पहले तो इसे पूरी दुनिया से प्यार मिला। नंबी सर को काफी पहचान मिली जो कि वे काफी डिजर्व करते थे। मेरे डायरेक्शनल डेब्यू पर मुझे इतना मिला है। मेरे लिए यह उत्साहित करने वाला है।'
ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेशन मिलने पर आर माधवन बहुत उत्साहित है
ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेशन मिलने पर उन्होंने कहा, 'मैं सभी का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। मैं बहुत उत्साहित हूं। रॉकेट्री की पूरी टीम इस नॉमिनेशन प्रक्रिया को जीतने का पूरा प्रयास करेगी बाकी सब भगवान के ऊपर हैं। यह मेरे लिए बहुत ही गर्व की बात है। इस समय मैं बहुत ही भावुक हुआ जा रहा हूं।'
यह भी पढ़ें: RRR की की फैन हुईं हॉलीवुड एक्ट्रेस जेसिका चैस्टेन, जीरो डार्क थर्टी व इंटरस्टेलर में आ चुकी हैं नजर
रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट नंबी नारायणन की बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म थी
गौरतलब है कि रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट का निर्देशन, निर्माण और फिल्म में अभिनय आर माधवन ने किया था। यह भारत के वैज्ञानिक नंबी नारायणन की बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 9.3 की रेटिंग मिली हुई है। इस फिल्म ने ओटीटी पर भी काफी अच्छा परफॉर्म किया है। यह फिल्म पिछले वर्ष 26 जुलाई को रिलीज हुई थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।