मुंबई दर्शन करवाएगा 'रॉक ऑन 2' का एंथम सांग
रॉक ऑन' में भी एक मैजिक बैंड था। इसके सदस्यों में फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल और पूरब कोहली, प्राची देसाई जैसे नाम शामिल थे। इस बार फिल्म में दो नए चेहरे हैं।
मुंबई। 'रॉक ऑन 2' का एंथम सांग रिलीज़ कर दिया गया है। इस गाने को इस बार एक अलग अंदाज़ में फिल्माया गया है। गाने को विजुअली वेराइटी देने के लिए एक बड़े स्टेज के साथ-साथ मुंबई के तमाम हिस्टोरिकल और फेमस जगहों में शूट किया गया है।
मुंबई की कुछ ऐसी जगहों पर भी इस गाने को फिल्माया गया है, जो रात के समय में कलरफुल रहती हैं। फिल्म के इस गाने से मुंबई दर्शन होगा। रॉक ऑन 2 के इस गाने को मुंबई के विक्टोरिया टर्मिनस, एयर इंडिया बिल्डिंग, गेटवे ऑफ़ इंडिया, म्यूनिसिपल कार्पोरेशन सहित अलग-अलग कई जगहों पर फिल्माया गया है। 11 नवंबर को रिलीज होने वाली 'रॉक ऑन 2' के गानों में इस बार एक अलग ताजगी है। रॉक ऑन 2 एक म्यूजिकल फिल्म है। ऐसे में हर गीत को लेकर फैन्स के बीच रोमांच बना हुआ है।
मनाली से आई सलमान की तस्वीरें , क्या ये है झगड़ों की ख़बरों का बचाव ?
'रॉक ऑन' में भी एक मैजिक बैंड था। इसके सदस्यों में फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल और पूरब कोहली, प्राची देसाई जैसे नाम शामिल थे। इस बार फिल्म के सीक्वल में दो नए चेहरे में श्रद्धा कपूर और शशांक अरोरा शामिल हुए हैं।