Dr. Dolittle के किरदार में नज़र आएंगे रॉबर्ट डाउनी जूनियर
इस सीरीज़ की ये पांचवीं फ़िल्म है, जिसमें रॉबर्ट डाउनी जूनियर लीड रोल निभा रहे हैं। आयरन मैन को डॉ. डूलिटिल के रोल में देखना दिलचस्प रहेगा।
मुंबई। हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट डाउनी जूनियर अब एक बेहद मज़ेदार करेक्टर में दिखने वाले हैं। रॉबर्ट पर्दे पर डॉ. डूलिटिल का रोल निभाने वाले हैं।
समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक़, रॉबर्ड द वॉयेज ऑफ़ डॉक्टर डूलिटिल में डॉ. डूलिटिल का क्लासिक किरदार निभाएंगे, जो जानवरों से बातचीत कर सकता है। फ़िल्म को स्टीफन गेगन डायरेक्ट कर रहे हैं। बताते चलें कि 1920 के दौरान ब्रिटिश लेखर ह्यू लोफ्टिंग ने डॉक्टर डूलिटिल का किरदार डेवलप किया था, जो बच्चों की बुक्स के लिए था। बुक्स में विक्टोरिया दौर के फिजीशियन को दिखाया गया था, जो इंसानों के बजाए जानवरों का इलाज करने लगता है क्योंकि वो उनसे बातें करता है। 1967 की फ़िल्म डॉक्टर डूलिटिल में ये किरदार रेक्स हैरीसन ने निभाया था, जबकि 1998 की फ़िल्म में एडी मर्फी डॉक्टर डूलिटिल बने। इसके सीक्वल में भी उन्होंने ही ये रोल निभाया।
इसे भी पढ़ें- ज़िंदगी का मक़सद ढूंढने निकला गोल्डन रिट्रीवर, अ डॉग्स पर्पज़ की रिलीज़ इसी महीने
इस सीरीज़ की ये पांचवीं फ़िल्म है, जिसमें रॉबर्ट डाउनी जूनियर लीड रोल निभा रहे हैं। आयरन मैन को डॉ. डूलिटिल के रोल में देखना दिलचस्प रहेगा।