ऋतु कुमार ने डिजाइन की जेनेलिया की पोशाक
परंपरा से संबद्ध भारतीय परिधान डिजाइन करने के लिए मशहूर फैशन डिजाइनर ऋतु कुमार ने अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा की विवाह की पोशाक डिजाइन की है। ऋतु कहती हैं कि उन्हें जेनेलिया के लिए डिजाइनिंग करने में बहुत मजा आया।
नई दिल्ली। परंपरा से संबद्ध भारतीय परिधान डिजाइन करने के लिए मशहूर फैशन डिजाइनर ऋतु कुमार ने अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा की विवाह की पोशाक डिजाइन की है। ऋतु कहती हैं कि उन्हें जेनेलिया के लिए डिजाइनिंग करने में बहुत मजा आया।
जेनेलिया शुक्रवार को लंबे समय से उनके पुरुष मित्र रहे रितेश देशमुख से विवाह करने जा रही हैं। ऋतु ने कहा, जेनेलिया कम उम्र व दुबली कद-काठी की हैं इसलिए उनके लिए विवाह की पोशाक डिजाइन करना मजेदार रहा। मैंने भड़कीले कपड़ों का चयन नहीं किया है क्योंकि मैं नहीं चाहती थी कि इस तरह की पोशाकों में उनका व्यक्तित्व दब जाए। इसलिए मैंने उनके लिए सादगीपूर्ण लेकिन खूबसूरत वस्त्र चुने हैं।
ऋतु ने जेनेलिया के लिए एक अनारकली सूट डिजाइन किया है। इसे वह अपने विवाह की मेहंदी की रस्म में पहन सकती हैं। विवाह के दिन के लिए उनके लिए लहंगा, चोली और ओढ़नी डिजाइन की गई है। यह सुनहरे और नीले रंग की पोशाक है। लहंगे पर जरदोजी का खूबसूरत काम किया गया है।
जेनेलिया की यह पोशाक 19वीं सदी के परिधानों से मेल खाती है। ऋतु ने कहा, मैंने जेनेलिया की पोशाकों में ऐसे रंगों का इस्तेमाल किया है जिनमें उनका व्यक्तित्व उभर कर सामने आए। वह परम्परागत भारतीय रूप में खूबसूरत दिख सकती हैं। अनारकली और लहंगा खूबसूरती से डिजाइन किया गया है। पोशाकें 19वीं सदी के परिधानों से मेल खाती हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर