हम सबको मिलकर अभिनेत्री गीता कपूर की मदद करना चाहिए - रितेश देशमुख
गीता कपूर पाकीज़ा जैसी क्लासिक फिल्म में अभिनय कर चुकीं हैं।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री गीता कपूर को उनके बेटे चंपक गोरेगांव के एक अस्पताल में भर्ती कराकर उन्हें वहां अकेला छोड़ कर चले गये हैं। इससे गीता की परेशानी और बढ़ गई है। लेकिन बॉलीवुड उनके साथ है। एक कार्यक्रम के दौरान एक्टर रितेश देशमुख ने हर सम्भव मदद करने की बात कही।
किसी दौर में बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री और क्लासिक फिल्मों में अभिनय कर चुकीं गीता कपूर इन दिनों अपने ही बेटे की वजह से परेशानी में हैं। गीता कपूर को उनके बेटे चंपक गोरेगांव के एक अस्पताल में भर्ती कराकर उन्हें वहां अकेला छोड़ कर चले गये। इस बीच हाल ही में बैंकचोर फिल्म के यशराज स्टूडियो में हुए प्रमोशनल इवेंट के दौरान यह सवाल मीडिया ने उठाया कि क्या बॉलीवुड गीता कपूर की मदद करेगा? इसका जवाब देते हुए एक्टर रितेश देशमुख ने कहा कि, हां हम सब को मिलकर अभिनेत्री गीता कपूर की मदद करना चाहिए। आपको बता दें कि, गीता के बेटे ने अस्पताल का बिल भी नहीं चुकाया। वहीं गीता को अस्पताल से भी किसी तरह का सहयोग नहीं मिल रहा था। यह जानकारी जब फिल्ममेकर अशोक पंडित और रमेश तौरानी को मिली तो वो दोनों उनकी मदद के लिए आगे आए।
यह भी पढ़ें: 'पाकीज़ा' अभिनेत्री गीता कपूर को जब बेटे से मिला दर्द, इंडस्ट्री बनी हमदर्द
फिलहाल गीता कपूर को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बताते चलें कि, गीता कपूर पाकीज़ा जैसी क्लासिक फिल्म में अभिनय कर चुकीं हैं।