विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मेरे बिना...' Salman Khan ने 'राजा शिवाजी' में अपने रोल के लिए रितेश देशमुख से कही थी ऐसी बात, एक्टर का खुलासा

Published: Thu, 30 Apr 2026 02:09 PM (GMT+05:30)

रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में सलमान खान के कैमियो का दिलचस्प किस्सा सामने आया है। रितेश ने बताया ...और पढ़ें

सलमान खान और रितेश देशमुख (फोटो-सोशल मीडिया)

सलमान खान और रितेश देशमुख (फोटो-सोशल मीडिया)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh) डायरेक्टोरियल फिल्म 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की कहानी छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है और रितेश ने इसमें एक्टर के तौर पर काम भी किया है।

सलमान खान करेंगे कैमियो

फिल्म में रितेश के अलावा जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, भाग्यश्री और फरदीन खान नजर आएंगे। मूवी 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में सलमान खान भी एक कैमियो करते नजर आएंगे। हाल ही में एक बातचीत में, रितेश ने खुलासा किया कि उन्होंने शुरू में सलमान (Salman Khan) से कैमियो के लिए कॉन्टेक्ट नहीं किया था। फिल्म में सलमान का जुड़ना ही एक दिलचस्प किस्सा है।

Salman (74)

यह भी पढ़ें- 'मैं शादी में 5 मिनट नाचकर कमा लूंगा...' 24 साल पहले महाफ्लॉप हुई SRK-सलमान की फिल्म; दरियादिली दिखाकर नहीं लिए 95 लाख

रितेश ने क्या दिया था जवाब?

एनडीटीवी के अनुसार, रितेश देशमुख ने खुलासा किया कि उन्होंने फिल्म के लिए सलमान खान से संपर्क नहीं किया था। उन्होंने बताया कि दोनों नए साल पर साथ में थे जब सलमान ने उनसे शूटिंग के बारे में पूछा। सलमान ने रितेश से सीधा पूछा कि फिल्म की शूटिंग कब शुरू हो रही है। इस पर रितेश ने जवाब दिया कि शूटिंग इसी महीने शुरू हो रही है। फिर सलमान बोले,‘मैं कौन सा किरदार निभा रहा हूं?’

Ritesh

क्या थी सलमान खान की जिद?

इसके बाद रितेश ने सलमान से कहा कि उन्होंने सलमान के लिए तो कोई रोल सोचा ही नहीं था। ये सुनने के बाद भाईजान ने कहा, 'नहीं नहीं तुम मेरे बिना फिल्म बना ही नहीं सकते। मैं तो इसमें काम करूंगा ही।'

रितेश बोले कि इस भावना ने उन्हें अपनेपन का अहसास कराया। मैं सोच ही ये रहा था कि मैंने अभी तक इस बारे में ठीक से सोचा ही नहीं था। इसी बातचीत के दौरान, रितेश ने याद किया कि सलमान खान ने उनकी वेद और लाई भारी फिल्मों में भी स्पेशल कैमियो किया था।

यह भी पढ़ें- Rajpal Yadav की बल्ले-बल्ले, जेल से बाहर आकर मिली बड़ी फिल्म, 19 साल बाद सलमान खान संग करेंगे वापसी