रितेश देशमुख के गणपति है सबसे ख़ास, वीडियो में देखिये कैसे
यही नहीं, रितेश के इस इको-फ्रेंडली गणपति से आलिया भट भी इम्प्रेस हुई और उन्होंने रितेश के इस वीडियो को रिट्वीट किया और लिखा-
मुंबई। आम जनता से लाकर बॉलीवुड के सितारों के बीच इन दिनों सिर्फ गणपति बाप्पा के ही चर्चे हो रहे हैं। कोई गणपति अपने घर ला रहा है तो कोई इनके दर्शन के लिए किसी के घर जा रहा है। हर कोई जम कर इस त्योहार को मना रहा है मगर, रितेश देशमुख के गणपति कुछ ख़ास हैं जिनकी तारीफ़ किये बिना आलिया भट्ट भी नहीं रह पाईं।
आपको बता दें कि रितेश ने अपने हाथों से गणपति बनाए हैं जिसे उन्होंने गमले का रूप भी दिया है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि रितेश के पिता विलासराव देशमुख महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने से पहले एक किसान थे इसलिए रितेश भी पेड़-पौधे लगाने के अवसर ढूंढ़ते रहते हैं।
यह भी पढें: अम्बानी के घर गणपति दर्शन के लिए पहुंचे, दीपिका, रणवीर, रेखा, विद्या... देखिये अन्दर की तस्वीरें
आपको बता दें कि रितेश इन दिनों अमेरिका में हैं और वहीं इन्होंने अपने हाथों से मिटटी के गणपति बनाए हैं। रितेश ने यह वीडियो अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया है और बताया है कि यह आईडिया उनकी पत्नी जेनेलिया का था जो इस वीडियो को रिकॉर्ड भी कर रही हैं। यहां देखिये रितेश के ख़ास गणपति-
यही नहीं, रितेश के इस इको-फ्रेंडली गणपति से आलिया भट भी इम्प्रेस हुई और उन्होंने रितेश के इस वीडियो को रिट्वीट किया और लिखा-
This is superb!!!! Eco friendly all the way ❤️❤️❤️❤️ such a lovely video https://t.co/nfqbuLdcuD— Alia Bhatt (@aliaa08) August 27, 2017
रितेश की आने वाली फ़िल्मों की बात की जाए तो वो जल्द ही फ़िल्म 'धमाल' की सिक्वल 'टोटल धमाल' में नज़र आने वाले हैं।