नीतू कपूर ने आलिया भट्ट के इमोशनल पोस्ट पर लिखा लव यू, तो एक्ट्रेस ने ऐसे दिया जवाब
Alia Bhatt Emotional Post For Rishi Kapoor आलिया भट्ट ने ऋषि कपूर के लिए एक इमोशनल मैसेज लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था जिस पर नीतू कपूर ने कमेंट किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की रिलेशनशिप और दोनों के बीच कैमिस्ट्री के बारे में सभी जानते हैं। उन्होंने काफी दिनों तक इस रिलेशनशिप को अपने फैंस से छुपाके रखा, लेकिन पहले ही उनकी तस्वीरों ने काफी कुछ बयां कर दिया। अब आलिया की सिर्फ रणबीर के साथ ही नहीं, बल्कि कपूर फैमिली के साथ भी काफी अच्छी बॉन्डिंग है। हाल ही में ऋषि कपूर के निधन के वक्त आलिया, नीतू कपूर के साथ ही दिखाई दी थी। इसके साथ ही उन्होंने एक्टर के निधन को लेकर कई सोशल मीडिया पोस्ट भी किए थे।
उन्होंने ऋषि कपूर के लिए तीन पोस्ट शेयर किए थे, जिसमें एक पोस्ट में उन्होंने ऋषि कपूर और फैमिली के लिए इमोशनल नोट भी लिखा था। इस नोट में उन्होंने ऋषि कपूर के साथ बिताए पल, उनसे मिले स्नेह आदि का जिक्र किया और उन्हें याद किया। साथ ही आलिया ने लिखा कि वो हमेशा याद आएंगे और हमारे साथ रहने के लिए शुक्रिया। इस इमोशनल नोट पर भी कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
पोस्ट पर प्रतिक्रिया देने वाले लोगों में ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर का नाम भी शामिल है। नीतू कपूर ने भी आलिया भट्ट के इस पोस्ट पर कमेंट किया है और लिखा है- लव यू। इसके जवाब में आलिया ने भी रिप्लाई करते हुए लिखा है द मोस्ट। अब नीतू कपूर और आलिया भट्ट के कमेंट पर भी लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। बता दें कि आलिया भट्ट काफी दिनों तक न्यूयॉर्क भी रही थीं, जब ऋषि कपूर का वहां कैंसर का इलाज चल रहा था।
बता दें कि इससे पहले नीतू कपूर ने पहले तो कपूर फैमिली की ओर से एक मैसेज शेयर किया था। इसके बाद एक ऋषि कपूर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि उनकी कहानी का अंत हो गया है।