Move to Jagran APP

रणबीर कपूर की शादी करवाना चाहते थे ऋषि कपूर, आलिया भट्ट नहीं ये शख्स था पसंद

बेटे की शादी की इच्छा लिए ऋषि कपूर इस दुनिया से अलविदा कह गए। रणबीर कपूर के रिलेशनशिप की चर्चा आलिया भट्ट के साथ जोरों पर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऋषि कपूर अपने बेटे की शादी आलिया भट्ट के साथ नहीं करवाना चाहते थे।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Fri, 28 May 2021 09:45 PM (IST)Updated: Fri, 28 May 2021 09:45 PM (IST)
रणबीर कपूर की शादी करवाना चाहते थे ऋषि कपूर, आलिया भट्ट नहीं ये शख्स था पसंद
ऋषि कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के निधन को एक साल का समय हो चुका है। ऋषि कपूर का परिवार और उनके चाहने वाले उन्हें अब तक भुला नहीं पाए हैं। ऋषि कपूर के निधन से पहले वैसे तो सारी ख्वाहिशें पूरी हो चुकी थीं। लेकिन उनकी एक ख्वाहिश ऐसी थी जो कि हर पिता की होती है। वो ख्वाहिश उनकी पूरी नहीं हो पाई थी। ऋषि कपूर की ये ख्वाहिश थी उनके बेटे रणबीर कपूर की शादी।

loksabha election banner

बेटे की शादी की इच्छा लिए ऋषि कपूर इस दुनिया से अलविदा कह गए। रणबीर कपूर के रिलेशनशिप की चर्चा आलिया भट्ट के साथ जोरों पर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऋषि कपूर अपने बेटे की शादी आलिया भट्ट के साथ नहीं करवाना चाहते थे। बल्कि ऋषि कपूर किसी और के साथ अपने बेटे रणबीर कपूर की शादी करवाना चाहते थे। इस बात की इच्छा उन्होंने एक ट्वीट के माध्यम से जाहिर की थी।

दरअसल साल 2018 में ऋषि कपूर ने रणबीर की फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी एक साथ बैठे हुए थे और कैमरे की ओर देख रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए ऋषि कपूर ने लिखा था, 'बेस्ट फ्रेंड्स, कैसा रहे अगर तुम दोनों अब शादी कर लो।'

हालांकि ऋषि कपूर ने ये ट्वीट मजाकिया अंदाज में किया था। ऋषि कपूर के इस ट्वीट पर रणबीर, ऋषि और अयान के फैंस ने भी इनकी खूब मौज ली थी। इस ट्वीट को खूब पसंद किया गया था। बता दें कि रणबीर कपूर और अयान बचपन से ही अच्छे दोस्त हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ वेकेशंस पर और कई पार्टीज में भी नजर आते हैं। रणबीर कपूर ने अपने शुरुआती करियर में अयान कपूर की फिल्म 'वेकअप सिड' में बी काम किया था। वहीं अब वो जल्द ही फिल्म 'ब्रम्हास्त्र' में भी नजर आने वाले हैं।

रणबीर कपूर जल्द ही अपनी लेडी लव आलिया भट्ट के साथ अयान मुखर्जी की ही फिल्म 'ब्रम्हास्त्र' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणबीर आलिया के अलावा मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया और नागार्जुन अक्किनेनी भी नजर आने वाले हैं।

अनुभव सिन्हा ने उड़ाया सुशांत सिंह राजपूत का मजाक, नाराज हुए फैंस बोले- 'तुम्हारी बारी भी आएगी'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.