Rishi Kapoor Back To India : इंतजार खत्म! कल भारत वापस लौटेंगे ऋषि कपूर, अनुपम खेर ने किया इमोशनल ट्वीट
Rishi Kapoor Back To India बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। करीब एक साल से न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रहे ऋषि मगंलवार को भारत लौट रहे हैं। Photo-
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। करीब एक साल से न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रहे ऋषि मगंलवार को भारत लौट रहे हैं। ऋषि के फैंस को उनके भारत लौटने के बेस्ब्री से इंतजार था। तो अब उनका ये इंतजार खत्म होने वाला है। खबरों की मानें तो ऋषि कपूर अपनी पत्नी नीतू कपूर के साथ न्यूयॉर्क से रवाना हो चूके हैं और कल किसी भी वक्त भारत आ सकते हैं।
इस मौक पर उनके दोस्त अनुपम खेर ने भी उन्हें बधाई दी है। अनुपम ने ट्वीट के जरिए दोनों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, मेरे सबसे प्रिय नीतू कपूर और ऋषि!! न्यूयॉर्क में लगभग एक साल रहने के बाद आप भारत वापस आ रहे हैं। मैं आपका सुरक्षित यात्रा की कामना करता हूं। मैं मेरे मन में बहुत सारे ख्याल चल रहे हैं। मैं बहुथ खुश भी और गम में भी। मैं आपको बहुत मिस करने वाला है। हमारे साथ में बहुत अच्छा वक्त बिताया। प्यार और प्रार्थना।
Dearest #NeetuKapoor and @chintskap!! Here is wishing you a safe trip back to India after being in New York for almost a year. I have mixed feelings. I am happy & sad at the same time. I am going to miss you terribly. We had a great time together. Thank you. Love & prayers.🙏😍 pic.twitter.com/ECxBhOUH1h — Anupam Kher (@AnupamPKher) September 9, 2019
बता दें कि एक साल कैंसर के ट्रीटमेंट के दौरान ऋषि से मिलने कई बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे थे। ऐश्वर्या-अभिषेक, अर्जुन-मलाइका, विक्की कौशल, शाहरुख खान, रितेश देशमुख-जेनेलिया डिसूज़ा समेत कई स्टार्सा ने न्यूयॉर्क जाकर ऋषि कपूर का हालचाल जाना था। हाल में ही एक्टर ने अपना 67वां बर्थडे मनाया है। उन्होंने अपना जन्मदिन भी न्यूयॉर्क में ही सेलिब्रेट किया था।