Move to Jagran APP

Happy Birthday Rishi Kapoor: कभी ऋषि कपूर को देखकर इरिटेट होती थीं नीतू सिंह, जानें दोनों की फिल्मी लव स्टोरी

Rishi Kapoor Neetu Singh Love Story नीतू सिंह और ऋषि कपूर दोनों ही अपनी शादी में बेहोश हो गए थे। दरअसल नीतू अपने भारी लहंगे को संभालने की वजह से बेहोश हो गई थीं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Fri, 04 Sep 2020 08:17 AM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2020 08:17 AM (IST)
Happy Birthday Rishi Kapoor: कभी ऋषि कपूर को देखकर इरिटेट होती थीं नीतू सिंह, जानें दोनों की फिल्मी लव स्टोरी
Happy Birthday Rishi Kapoor: कभी ऋषि कपूर को देखकर इरिटेट होती थीं नीतू सिंह, जानें दोनों की फिल्मी लव स्टोरी

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन वो अपनी दमदार एक्टिंग के चलते हमेशा ही अपने फैंस के दिल में जिंदा रहेंगे। ऋषि कपूर 30 अप्रैल, 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह गए। ऋषि कपूर ने बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी। बतौर हीरो उन्होंने अपना डेब्यू साल 1973 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉबी' से किया था। इसी फिल्म ने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था। अपने करियर में ऋषि कपूर ने कई सुपरहिट ​फिल्में दी हैं। इंडस्ट्री में ऋषि की फिल्मों के अलावा नीतू​ सिंह संग उनकी लव स्टोरी भी फेमस रही है। आज ऋषि कपूर का जन्मदिन है। उनका जन्म 4 सितंबर, 1952 को मुंबई में हुआ था। आज हम इस खास दिन पर ऋषि कपूर और नीत सिंह की दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं। 

loksabha election banner

नोंक-झोंक ऐसे बदला प्यार में   

ऋषि कपूर का नाम पहले एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया संग अफेयर को लेकर चर्चा में आया था। दरअसल, ऋषि और डिंपल ने फिल्म 'बॉबी' में एक साथ काम किया था। इसी फिल्म के दौरान उनके बीच के अफेयर की खबरें भी खूब सामने आई थीं। खबरों की मानें तो पिता के डर की वजह से ऋषि कभी अपने प्यार का इजहार डिंपल से नहीं कर पाएं। इसके बाद  साल 1974 में ऋषि कपूर ने नीतू सिंह के साथ फिल्म 'जहरीला इंसान' की। उस वक्त नीतू की उम्र महज 14 साल थी। सेट पर ऋषि, नीतू को काफी छेड़ा करते थे, जिससे नीतू सिंह इरिटेट हो जाती थीं। लेकिन दोनों के बीच की ये नोंक-झोंक धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों को प्यार हो गया। 

शादी में बेहोश हो गए थे दोनों 

ऋषि और नीतू की शादी के दौरान एक बेहद ही मजेदार किस्सा हुआ था। आपको जानकर हैरानी होगी कि नीतू सिंह और ऋषि कपूर दोनों ही अपनी शादी में बेहोश हो गए थे। दरअसल, नीतू अपने भारी लहंगे को संभालने की वजह से बेहोश हो गई थीं। तो वहीं ऋषि अपने आस-पास इतनी भीड़ देखकर बेहोश हो गए थे। यही नहीं ऋषि को घोड़ी पर बैठने के वक्त भी चक्कर आ रहे थे।  

इन फिल्मों में किया एक साथ काम 

आपको बता दें कि नीतू और ऋषि कपूर ने साथ में कई फिल्में की। 'रफू चक्कर', 'दूसरा आदमी', 'कभी-कभी', 'अमर अकबर एंथोनी' जैसी फिल्मों में इस कपल ने पर्दे पर गजब की कैमिस्ट्री दिखाई, जिसे दर्शकों ने भी खूब पसंद किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.