Rajiv Kapoor Death : अंकल राजीव कपूर के अंतिम दर्शन के लिए पहुंची प्रेग्नेंट करीना कपूर, निधन से हैं बेहद दुखी, तस्वीरें आईं सामने
करीना कपूर के अलावा रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर के साथ अपने चाचा के घर पहुंचे हैं। वह अपनी मां के साथ कार से उतरते नजर आ रहे हैंं। जहां रणबीर सफेद रंग की शर्ट में दिख रहे हैं। वहीं नीतू ने काले रंग का आउटफिट पहना हुआ है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ने पिछले कुछ महीनों में कई दिग्गज सितारों को खोया है। एक के बाद एक स्टार्स के निधन से उनके फैंस काफी दुखीं हैं। वहीं आज मानानगरी ने एक और सितारे को खो दिया। अभिनेता ऋषि कपूर के बाद आज उनके भाई एक्टर राजीव कपूर का निधन हो गया। 58 वर्षीय राजीव कपूर की मौत हार्ट अटैक के चलते हुई है। उनके निधन से न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। राजीव कपूर की मौत कपूर खानदान के लिए एक बड़ा झटका है। इस दुख की घड़ी में पूरा कपूर परिवार एक साथ इकट्ठा हो रहा है। ऐसे में अपने अंकल राजीव को अंतिम बार देखने के लिए प्रेग्नेंट करीना कपूर उनके घर के लिर रवाना हुईं। इस दौरान करीना काफी उदास नजर आईं। करीना की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
View this post on Instagram
करीना कपूर खान अपने अंकल राजीव कपूर के अंतिम दर्शन के लिए अपनी बड़ी बहन करिश्मा कपूर और मां बबित कपूर के साथ उनके घर के लिए रवान हो गई हैं। इस दौरान करीना की कई तस्वीरें बॉलीवुड के फेमस फोटोग्रॉफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि करीना इस दौरान काफी उदास नजर आ रही हैं। उन्होंने व्हाइट कलर का सलवार सूट पहना हुआ है। वहीं उनका बेबी बंप साफ देखा जा सकता है।
करीना कपूर के अलावा रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर के साथ अपने चाचा के घर पहुंचे हैं। वह अपनी मां के साथ कार से उतरते नजर आ रहे हैंं। जहां रणबीर सफेद रंग की शर्ट में दिख रहे हैं। वहीं नीतू ने काले रंग का आउटफिट पहना हुआ है। वहीं बॉलीवुड के कई और सितारे राजीव कपूर के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं।