Rishi Kapoor Death Anniversary: पिता की पुण्यतिथि पर इमोशनल हुईं बेटी रिद्धिमा कपूर, लिखा-‘काश! मैं फिर आपको...'
ऋषि कपूर की पुण्यतिथि पर फैंस और उनकी फैलिमी उन्हें यादकर इमोशनल पोस्ट शेयर कर रहे हैं। ऋषि कपूर को याद कर जहां एक ओर उनकी पत्नी नीतू कपूर भावुक हो उठीं हैं। वहीं दूसरी तरफ उनकी बैटी रिद्धिमा कपूर ने भी अपने पापा को याद किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के दिग्गज दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर के निधन को आज एक साल पूरे हो गए हैं। ऋषि पिछले साल आज यानी 30 अप्रैल, 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। आज उनकी फैमिली और फैंस उनकी पहली पुण्यतिथि मना रही है। उनकी पुण्यतिथि पर फैंस और उनकी फैलिमी उन्हें यादकर इमोशनल पोस्ट शेयर कर रहे हैं। ऋषि कपूर को याद कर जहां एक ओर उनकी पत्नी नीतू कपूर भावुक हो उठीं हैं। वहीं दूसरी तरफ उनकी बैटी रिद्धिमा कपूर ने भी अपने पापा को याद किया है। रिद्धिमा ने पापा को याद करते हुए अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक इमोशनल पोस्ट के साथ एक अनसीन फोटो साझा की है।
View this post on Instagram
रिद्धिमा कपूर अपने पापा ऋषि कपूर की पहली पुण्यतिथि पर काफी भावुक होती नजर आ रही हैं। उन्होंने पिता संग अपनी दो तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इनमें से एक में उनके बचपन की है, जिसमें उन्हें ऋषि उन्हें कंधे पर लिये हुए दिख रहे हैं। दूसरी फोटो में रिद्धिमा अपने पिता ऋषि के कंधे पर सिर टिकाए हुए नजर आ रही हैं। दूसरी फोटो में दोनों बाप बेटी ब्लैक आउटफिट में दिख रहे हैं।
रिद्धिमा कपूर ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘काश! आपको मैं एक बार फिर से मुश्क कहकर पुकारते हुए सुन सकती हैं।' इसी के साथ ही रिद्धिमा ने डोरोथी मॅई कैवेंडिश की कुछ पंक्तियों के साथ अपनी फीलिंग शेयर की है। उन्होंने लिखा, ‘जब तक हम फिर से नहीं मिलते तब तक हम आपके बारे में सोचते हैं, हम आपके बारे में बात करते हैं, फिर भी आपको कभी नहीं भुलाया जा सकता, और आप कभी नहीं भूले हैं। हम आपको हमारे दिलों के करीब रखते हैं और जब तक हम फिर से नहीं मिलते, तब तक आप हमारे जीवन का मार्गदर्शन करने के लिए बने रहेंगे। लव यू ऑलवेज!'