Move to Jagran APP

पापा ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन के लिए रिद्धिमा को तय करना पड़ेगा इतना लंबा सफर

पिता के तबियत खराब होने की खबर से उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी काफी परेशान हैं। रिद्धिमा कपूर ने सरकार से दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा की इजाजत मांगी है।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Thu, 30 Apr 2020 09:35 AM (IST)Updated: Thu, 30 Apr 2020 04:17 PM (IST)
पापा ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन के लिए रिद्धिमा को तय करना पड़ेगा इतना लंबा सफर
पापा ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन के लिए रिद्धिमा को तय करना पड़ेगा इतना लंबा सफर

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से इरफान खान के बाद अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने आज मुंबई में अंतिम सांस ली। उहें बुधवार की रात को तबियत बिगड़ने की वजह से मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के दौरान ही ऋषि कपूर का निधन हो गया।

loksabha election banner

पिता ऋषि कपूर की खराब तबियत की खबर मिलते ही उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी उनसे मिलने के लिए  सरकार और पुलिस से दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा की इजाजत मांगी थी। लेकिन इससे पहले कि वह अपने पिता से आखिरी वक्त में उनके पास होती उनका निधन हो गया। ​ऋषि कपूर के निधन के तुरंत बाद ही रिद्धिमा को सड़क मार्ग से दिल्ली से मुंबई की यात्रा करने की अनुमति मिल गई है। 

वह बृहस्पतिवार को मुंबई के लिए रवाना होंगी या शुक्रवार सुबह, इस बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि, खबर यह भी आ रही है कि रिद्धिमा अपने परिजनों के साथ बृहस्पतिवार को मुंबई के लिए रवाना नहीं हो पाएंगी। इस बीच, आलिया भट्ट नीतू कपूर और रणबीर कपूर से मिलने के लिए अस्पताल पहुंच गई हैं। इस दौरान का आलिया का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।  

बता दें कि अभिनेता ऋषि कपूर कैंसर से चली लंबी लड़ाई के बाद आज जिंदगी की जंग हार गए। ऋषि कपूर को कुछ दिन​खबरें आ रही थी रिद्धिमा सड़क मार्ग से दिल्ली से ​मुंबई तक का 1400 किलोमीटर का सफर तक कर अपने पिता के अंतिम दर्शन के लिए जा पहुंच रही हैं। वहीं परिवार के अन्य सदस्य अभी भी एक चार्टर विमान के माध्यम से उड़ान भरने और मुंबई जल्दी पहुंचने की अनुमति प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। 

इस बीच, आलिया भट्ट नीतू कपूर और रणबीर कपूर से मिलने के लिए अस्पताल पहुंच गई हैं। इस दौरान का आलिया का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।  पहले तबीयत बिगड़ने के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। ऋषि कपूर की मौत की जानकारी महानायक अमिताभ बच्चन ने सबसे पहले दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, वो चला गया, मैं अंदर से टूट गया हूं।

बता दें कि अभिनेता ऋषि कपूर कैंसर से चली लंबी लड़ाई के बाद आज जिंदगी की जंग हार गए। ऋषि कपूर को कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ने के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। ऋषि कपूर की मौत की जानकारी महानायक अमिताभ बच्चन ने सबसे पहले दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, वो चला गया, मैं अंदर से टूट गया हूं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.