Move to Jagran APP

ऋषि कपूर के केक पर दिखी उनकी पसंदीदा व्हिस्की और ट्विटर सहित ये अन्य चीजें, नीतू कपूर ने इस अंदाज में मनाया पति का जन्मदिन

बॉलीवुड के दिग्गज और मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके फैंस और करीबी अक्सर उन्हें सोशल मीडिया के जरिए याद करते रहते हैं। ऋषि कपूर का 4 सितंबर को जन्मदिन होता है।

By Anand KashyapEdited By: Published: Sun, 05 Sep 2021 02:21 PM (IST)Updated: Sun, 05 Sep 2021 02:21 PM (IST)
ऋषि कपूर के केक पर दिखी उनकी पसंदीदा व्हिस्की और ट्विटर सहित ये अन्य चीजें, नीतू कपूर ने इस अंदाज में मनाया पति का जन्मदिन
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर की जन्मदिन पार्टी तस्वीर- Instagram: neetu54

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के दिग्गज और मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके फैंस और करीबी अक्सर उन्हें सोशल मीडिया के जरिए याद करते रहते हैं। ऋषि कपूर का 4 सितंबर को जन्मदिन होता है। इस मौके पर उनकी पत्नी और मशहूर अभिनेत्री नीतू कपूर ने खास अंदाज में ऋषि कपूर का जन्मदिन मनाया है, जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

prime article banner

नीतू कपूर ने पति ऋषि कपूर के जन्मदिन के मौके पर उनके और अपने खास दोस्तों के साथ पार्टी की। इस मौके पर उन्होंने दिवंगत अभिनेता का एक कट आउट भी बनवाया और पार्टी में लगाया था। ऋषि कपूर की जन्मदिन की पार्टी की तस्वीरों को नीतू कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर साझा किया है। इन तस्वीरों से पता चलता है कि नीतू कपूर ने उन चीजों को भी पार्टी में रखा था जो ऋषि कपूर को पंसद थीं।

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर नीतू कपूर ने एक केक की तस्वीर साझा की। इसमें उन सभी चीजों को दिखाया गया है जो दिवंगत अभिनेता को पसंद थीं। इस केक में एक व्हिस्की की बोतल, ट्विटर का लोगो, एक कटोरी मटन करी, नाग चंपा अगरबत्ती, एक गिटार और उनके पुराने हिट गानों का एक कैसेट शामिल था। इसके अलावा नीतू कपूर ने अपने दोस्तों के साथ भी कई तस्वीरें साझा की हैं।

नीतू कपूर की एक अन्य तस्वीर में एक फोटो फ्रेम था, जिसमें 'सेलिब्रेशन चिंटूजी' लिखा था। वहीं इस सेलिब्रेशन में आए मेहमानों में ऋषि कपूर के पुराने दोस्त और परिवार के सदस्य भी शामिल थे। नामों में अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, निर्देशक डेविड धवन और राहुल रवैल और ऋषि के बड़े भाई रणधीर कपूर भी शामिल थे। सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर के जन्मदिन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

दिवंगत अभिनेता के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स तस्वीरों को पंसद कर रहे हैं। आपको बता दें कि यह ऋषि कपूर का 69वां जन्मदिन था। उनका निधन पिछले साल 30 अप्रैल को मुंबई में हो गया था। उनके निधन से हर कोई हैरान था। वहीं पति ऋषि कपूर के 69वें जन्मदिन के मौके पर नीतू कपूर ने खुलासा किया है कि ऋषि कपूर की दो इच्छाएं थी जो अधूरी रह गई है।

उनकी इच्छा थी कि वह रणबीर कपूर को घोड़ी चढ़ते देखें और रणबीर कपूर की शादी हो जाए। वहीं दूसरी इच्छा थी कि उनका घर कृष्णा राज बनकर तैयार हो जाए और इसमें तीन सेपरेट अपार्टमेंट हो। इनमें रिद्धिमा, रणबीर और ऋषि-नीतू कपूर साथ रह सके। वह अक्सर घर के निर्माण कार्य स्थल पर जाते थे और हर विषय वस्तु की पूरी जानकारी लेते थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.