विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Rashmika Mandanna से अब तक नाराज हैं ऋषभ शेट्टी? शादी के सवाल पर दिया ऐसा रिएक्शन

Published: Thu, 26 Feb 2026 05:09 PM (IST)

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की उदयपुर में शादी की खबरों के बीच, निर्देशक ऋषभ शेट्टी से इस बारे में ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने 26 फरवरी को उदयपुर में अपने प्रियजनों की मौजूदगी में शादी कर ली। यह एक प्राइवेट सेरेमनी थी जिसमें केवल उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए।

रश्मिका की पहली कन्नड़ फिल्म 'किरिक पार्टी' के निर्देशक, अभिनेता और फिल्म निर्माता ऋषभ शेट्टी से जब इसके बारे में पूछा गया तो वो बिना कुछ जवाब दिए ही निकल गए।

यह भी पढ़ें- संगीत पार्टी में Rashmika Mandanna ने 'होने वाले पति' विजय को दिया सरप्राइज, 'पुष्पा 2' के गाने पर किया डांस

एक इवेंट में आए थे ऋषभ शेट्टी

हाल ही में ऋषभ शेट्टी फिल्म 'जय हनुमान' से जुड़े एक इवेंट में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने मंत्रालयम में आयोजित श्री राघवेंद्र गुरुवैभवोत्सव के समापन समारोह में भी हिस्सा लिया। इस दौरान मीडिया से हुई बातचीत में उन्होंने फिल्म के बारे में काफी कुछ बताया और कई सवालों के जवाब दिए।

 

मीडिया से बातचीत में ऋषभ शेट्टी से पूछा गया कि क्या दोस्त और एक्टर रक्षित शेट्टी की तरह वे भी धार्मिक फिल्मों में जगह बनाएंगे। उन्होंने जवाब दिया कि वे सभी कलाकार हैं और अच्छे रोल्स और अवसर ही तय करते हैं कि वे क्या करेंगे। बाद में जब उनसे पूछा गया कि 'सर, अब रश्मिका मंदाना की शादी हो रही है। क्या आपको इनविटेशन मिला? ऋषभ ने बस मुस्कुराकर 'थैंक यू' कहा और चले गए।

Rashmika (19)

रश्मिका की पहले हो चुकी थी सगाई

बता दें कि रश्मिका ने 2017 में जब वह सिर्फ 21 साल की थीं तब उन्होंने अपने से 13 साल बड़े रक्षित से सगाई की थी। साल 2018 में ये सगाई टूट गई। साल 2023 में, अपने डेब्यू के बारे में बात करते हुए, रश्मिका ने अपने पूर्व पति के प्रोडक्शन हाउस, परमवाह स्टूडियोज को 'so called production house' कहकर संबोधित किया था। एक्ट्रेस के इस लहजे से ऋषभ शेट्टी नाराज हो गए थे। उन्होंने रश्मिका के ही लहजे में जवाब देते हुए कहा था, 'और मुझे 'इस' टाइप की एक्ट्रेस पसंद नहीं। मैं न्यूकमर्स के साथ काम करना पसंद करता हूं, क्योंकि वे बिना किसी बैरियर के आते हैं।' बता दें कि रश्मिका के एक्स मंगेतर रक्षित शेट्टी और ऋषभ काफी अच्छे दोस्त हैं।

यह भी पढ़ें- तेलुगु परंपरा से हुई Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की शादी, सनसेट वेडिंग के बाद होगी लोक परफॉर्मेंस!