एेसी होगी फिल्म दास देव की पारो, बता रही हैं रिचा चड्ढा
फिल्म देवदास पर इसके पहले भी कई फिल्में बन चुकी हैं। देवदास लेखक शरतचंद्र चट्टोपाध्याय का एक बहुचर्चित उपन्यास है।
रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। डायरेक्टर सुधीर मिश्रा की फिल्म दासदेव जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में रिचा चड्ढा पारो का किरदार निभा रही हैं। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए रिचा कहती हैं कि, फिल्म में उनकी भूमिका एक मॉडर्न पारो की है, जो अब बंद होते दरवाजे के पीछे दीया लेकर नहीं भागेगी।
रिचा कहती हैं कि, फिल्म दास देव में मेरी भूमिका अत्याधुनिक पारो की है, जो दीया लेकर बंद होते दरवाजे के पीछे बिल्कुल भी नहीं भागेगी। फिल्म दास देव को डायरेक्टर सुधीर मिश्रा ने एक नया ही रंग दे दिया है, जो कि एक कलाकार के लिए बहुत ही दिलचस्प है। फिल्म की कहानी की बात करें तो 'दासदेव' में दास से देव बनने के सफर को बड़े परदे पर दिखाया जाएगा। इसमें राजनीति को भी इंट्रोड्यूस किया गया है। वो एेसे कि देव और पारो में मतभेद है। इसलिए पारो देव से बदला लेने लगती है जिसके चलते पॉलिटिकल राइवल बन जाती है। इस फिल्म में विलियम सेक्सपियर के हेमलेट का भी कुछ भाग देखने को मिलेंगे। फिल्म में चंद्रमुखी की भूमिका अदिति राव हैदरी ने निभाई है। वहीं, देवदास की भूमिका में राहुल भट्ट नजर आएंगे। सौरभ शुक्ला और विनीत कुमार सिंह एक अहम भूमिका में फिल्म में नजर आएंगे, जिसके चलते यह एक रोमांटिक पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म बन गई है।
यह भी पढ़ें: Box Office: साऊथ की इस पिक्चर ने गज़ब ढाया, सिर्फ चार दिन में 100 करोड़ कमाया
पहले फिल्म 16 फरवरी को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब 20 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण प्रीतिश नंदी ने किया है। आपको बता दें कि, फिल्म देवदास पर इसके पहले भी कई फिल्में बन चुकी हैं। देवदास लेखक शरतचंद्र चट्टोपाध्याय का एक बहुचर्चित उपन्यास है।
यह भी पढ़ें: बस एक रोल के लिए वरुण धवन ने धोये बर्तन, साफ़ किया होटल का टॉयलेट