शादी टलने से निराश ऋचा चड्ढा ने 2020 को बताया मनहूस, शेयर किया मजेदार मीम
एक जोड़ी है ऋचा चड्ढा और अली फज़ल की भी है। दोनों इस साल शादी करने वाले थे लेकिन कोरोना वायरस ने उनके इस इरादे पर पानी फेर दिया।
नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से काफी कुछ रुक गया। फ़िल्म रिलीज़ टल गई। सेलेब्स शूटिंग पर नहीं जा पा रहे हैं। यहां, तक कई सेलेब्स शादी के बंधन में बधने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस की वज़ह से उन्हें भी रुकना पड़ा। ठीक ऐसी ही एक जोड़ी है ऋचा चड्ढा और अली फज़ल की भी है। दोनों इस साल शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस ने उनके इस इरादे पर पानी फेर दिया।
ऋचा ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर बातें करती रहती हैं। इस बीच उन्होंने एक मीम शेयर किया और इस साल को मनहूस भी बताया। उन्होंने जो मीम शेयर किया, वो गैंग्स ऑफ़ वासेपुर का एक सीन है। इसमें लिखा है कि कोविड के दौरान शादी में केवल 50 लोग ही शामिल हो सकते हैं। इसके बाद नगमा वो वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वह सरदार ख़ान के साथ निकाह कर रही होती है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए ऋचा ने लिखा कि मैं साल 2020 में अपनी शादी को टलती हुए देखा, क्योंकि यह अप्रत्याशित और मनहूस साल है। यहां आपके लिए नगमा का स्वैग है, जिसे आप देखिए और एंजॉय करिए। गौरतलब है कि 22 तरीक को गैंग्स ऑफ़ वासेपुर के रिलीज़ को आठ साल हो गए। इस फ़िल्म में ऋचा चड्ढा ने सरदार ख़ान की पत्नी और फैज़ल ख़ान की मां किरदार निभाया था।
गैंग्स ऑफ़ वासेपुर को हिंदी सिनेमा में एक माइलस्टोन माना जाता है। अनुराग कश्यप की इस फ़िल्म को द गार्जिएन ने शताब्दी की सबसे बेहतरीन फ़िल्मों में शामिल किया है। भारत की ओर से शामिल होने वाली एक मात्र फ़िल्म है। यह फ़िल्म दो पार्ट में आई थी। पहले पार्ट में मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में थे, जबकि दूसरे पार्ट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी। नवाज को इसी फ़िल्म से फेम मिला था। इसके अलावा फ़िल्म के सभी किरदार काफी फेमस हुए। रमाधीर सिंह का किरदार निभाने वाले तिग्मांशु धूलिया की एक्टिंग और किरदार भी लोगों को खूब पसंद आया। ऋचा के अलावा कई एक्टर्स ने इस फ़िल्म को अपने-अपने सोशल मीडिया के जरिए याद किया है।
आज ही के दिन
आज से 8 साल पहले
भरोसा सीमेंट हो गया था क्यूँकि हम बूझ गए थे की सपना पूरा होता है।
हज़रात, हज़रात, हज़रात..आपके प्यार, शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए कोटि कोटि नमन 🙏
“Gangs Of वासेपुर” वाला बतकही याद है? का याद है? बताइये!
बुझे?#8yearsofgangsofwasseypur
❤️ pic.twitter.com/anvWgO12v8— Viineet Kumar (@ItsViineetKumar) June 22, 2020