Move to Jagran APP

पति संग मालदीव्स में हनीमून मना रहीं रिया कपूर, बिकिनी फोटो शेयर कर बोलीं- 'बच्चों को नानी के घर छोड़ दिया'

शादी के करीब तीन हफ्ते बाद अब रिया कपूर पति के साथ हनीमून के लिए रवाना हुईं। बीते दिन रिया पति करण के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। हालांकि उस समय किसी को भी ये नहीं पता था कि रिया कपूर हनीमून के लिए कहां जा रही हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Mon, 06 Sep 2021 07:14 PM (IST)Updated: Tue, 07 Sep 2021 07:44 AM (IST)
पति संग मालदीव्स में हनीमून मना रहीं रिया कपूर, बिकिनी फोटो शेयर कर बोलीं- 'बच्चों को नानी के घर छोड़ दिया'
रिया कपूर, करण बूलानी, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। रिया कपूर ने 14 अगस्त को परिवार और करीबी दोस्तों के बीच करण बूलानी के साथ सात फेरे लिए हैं। शादी के करीब तीन हफ्ते बाद अब रिया कपूर पति के साथ हनीमून के लिए रवाना हुईं। बीते दिन रिया कपूर पति करण बूलानी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। हालांकि उस समय किसी को भी ये नहीं पता था कि रिया कपूर हनीमून के लिए कहां जा रही हैं।

loksabha election banner

दरअसल रिया कपूर अपने पति करण बूलानी के साथ हनीमून के लिए मालदीव्स गई हैं। रिया ने इस बारे में सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है। रिया कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। रिया मालदीव्स पहुंचने के बाद से ही सोशल मीडिया पर स्टोरीज शेयर कर रही हैं। जिसके जरिए उनके फैंस को पता चला है कि रिया मालदीव्स में हैं। वहीं हाल ही में रिया ने अपने हनीमून से अपनी एक बोल्ड तस्वीर भी शेयर की है।

रिया कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में रिया कपूर पूल में मस्ती करती नजर आ रही हैं। रिया ने मेहरून रंग की टू पीस बिकिनी पहनी हुई है। जिसमें उनका बोल्ड अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है। इस तस्वीर को रिया कपूर के पति करण बूलानी ने क्लिक किया है। तस्वीर को शेयर करते हुए रिया ने मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'बच्चों को नानी के घर छोड़ दिया है।'

 

View this post on Instagram

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

रिया कपूर की इस तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायल भी हो रही है। इस तस्वीर में रिया कपूर के पूल के पीछे लगे मिरर में करण बूलानी भी नजर आ रहे हैं। जिसे देखते हुए रिया के जीजा और सोनम कपूर के पति आनंद अहूजा ने कमेंट करते हुए करण के शॉर्ट्स की तारीफ की है। बता दें कि करण और रिया बीते दिन ही मालदीव्स के लिए रवाना हुए हैं। दोनों ने मुंबई एयरपोर्ट पर एकसाथ स्पॉट हुए थे। इस दौरान दोनों ही एकदम कूल लुक में नजर आए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.