सोनम कपूर की बहन रिया कपूर के साथ पिछले 10 वर्षों से रिलेशन में हैं करण बुलानी, ऐसे मनाया जन्मदिन
Rhea Kapoor Boyfriend Karan Boolani Birthday रिया कपूर और करण बुलानी कथित तौर से पिछले एक दशक से रिश्ते में हैं।
नई दिल्ली, जेएनएनl रिया कपूर के बॉयफ्रेंड करण बुलानी का आज जन्मदिन हैं और मालदीव के एक लक्जरी रिसॉर्ट में दोनों ने जन्मदिन का समारोह मनाया है। अपने बू को जन्मदिन पर बधाई देते हुए रिया ने इंस्टाग्राम पर कई फोटो को अपलोड किया हैंl इनमें त्योहारों से लेकर छुट्टियों और आकस्मिक सैर तक के रिया ने कई क्लिक शेयर किए है। रिया और करण, सोनम कपूर और पति आनंद आहूजा के साथ वेकेशन पर हैं। इससे पहले सोनम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी क्योंकि वे शहर से बाहर जा रहे थे।
एक विमान से तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने अपने होटल के दौरान की जर्नी की एक सेल्फी सोनम, आनंद और करण के साथ लीl करण और रिया ने अपने शानदार विला से भी तस्वीरें शेयर कींl इस विला में उनका अपना एक निजी पूल भी शामिल है।
सोनम और आनंद ने 2018 में एक भव्य समारोह में शादी कर बंधन में बंध गएl जबकि रिया और करण कथित तौर से पिछले एक दशक से रिश्ते में हैं। 2016 में लंदन में अनिल कपूर के 60 वें जन्मदिन समारोह सहित कपूर परिवार के कई समारोहों में करण अक्सर नजर आए हैं। इस साल के शुरुआत में यह खबर आई कि रिया और करण ने अपने रिश्ते को अगले स्तर पर लेकर जाने के लिए तैयार हैं और शादी कर रहे हैं।
हालांकि सोनम ने इस बारे में स्पष्ट किया था और जूम से कहा था, ‘जब वह शादी कर लेगी तो मुझे आपको बताने में बहुत खुशी होगी। वे 10 साल से डेटिंग कर रहे हैं, उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। जब यह खुशखबरी होगी, वह इसकी घोषणा करेंगी लेकिन नहीं वे इस साल शादी नहीं कर रहे हैं।‘
सोनम कपूर बॉलीवुड की एक सफल अभिनेत्री हैंl वह कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैंl वह जल्द कई अन्य फिल्मों में नजर आएंगीl