Move to Jagran APP

अब इस वजह से फैंस से मदद मांग रही हैं रिया चक्रवर्ती, एक्ट्रेस ने कहा, 'आज मैं आप लोगों के मदद मांगना चाहती हूं...'

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले के बाद अब अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने लगी हैं। वह फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। अब रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर लोगों से मदद मांगी है।

By Anand KashyapEdited By: Published: Thu, 01 Jul 2021 11:52 AM (IST)Updated: Thu, 01 Jul 2021 11:52 AM (IST)
अब इस वजह से फैंस से मदद मांग रही हैं रिया चक्रवर्ती, एक्ट्रेस ने कहा, 'आज मैं आप लोगों के मदद मांगना चाहती हूं...'
बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती , Instagram: rhea_chakraborty

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले के बाद अब अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने लगी हैं। वह फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। अब रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर लोगों से मदद मांगी है। दरअसल उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है।

loksabha election banner

इस वीडियो में उन्होंने जनीश नाम के बच्चे के लिए मदद की गुहार लगाई है। वीडियो में रिया चक्रवर्ती फैंस से कहती हैं, 'आज मैं आप लोगों के मदद मांगना चाहती हूं।' इसके बाद वह जनीश की तबीयत के बारे में बताती हैं। इस वीडियो में रिया चक्रवर्ती जनीश के इलाज के लिए फैंस से आर्थिक मदद करने की अपील कर रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने पोस्ट भी लिखा है।

रिया चक्रवर्ती ने अपने पोस्ट में लिखा, 'कृपया जनीश की मदद करें, एक साल के जनीश को एसएमए टाइप-1 है, जो एक दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी है जो आमतौर पर 2 साल की उम्र से पहले बच्चों को मार देती है और इसे केवल जोलगेन्स्मा से ठीक किया जा सकता है, जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपये (2.1 मिलियन अमरीकी डालर) है। अंतिम उपाय के रूप में, उसके माता-पिता ने एक अनुदान संचय शुरू किया है। कृपया उनकी जान बचाने के लिए यथासंभव मदद करें।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)

सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती का यह पोस्ट और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके वीडियो को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती गुरूवार को अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 1 जुलाई, 1992 को बेंगलुरू में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रियलिटी शो से की थी।

वहीं बीते साल रिया चक्रवर्ती अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की वजह से काफी सुर्खियों में रही थीं। उनपर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। इसके बाद उन्हें कुछ समय के लिए जेल में रहना पड़ा था। इस मामले के बाद से रिया चक्रवर्ती लंबे समय तक सोशल मीडिया से दूर रही हैं। हालांकि वह धीरे-धीरे अब अपनी सामान्य जिंदगी में लौट रही हैं और सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.