Rhea Chakraborty Durga Puja: एक्टर आशीष चौधरी के साथ दुर्गा पंडाल पहुंची रिया चक्रवर्ती, भाई शोविक भी आया नजर
राम नवमी के मौके पर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती भाई शोविक चक्रवर्ती के साथ मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंची। इस दौरान टीवी एक्टर आशीष चौधरी भी नजर आए जिसके बाद सोशल मीडिया पर रिया और आशीष को लेकर कहा जा रहा है कि दोनों के बीच अच्छा रिश्ता है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Rhea Chakraborty Durga Puja: नवरात्रि के मौके पर देशभर में जगह-जगह दुर्गा पूजा के पंडाल सजे हैं। फिल्मी सितारों के बीच मां दुर्गा की धूम देखने को मिल रही है। कई सेलेब्स मुंबई स्थित नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे रहे हैं। इसी बीच मंगलवार को एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) अपने भाई शोविक चक्रवर्ती (Showik Chakraborty) के साथ मां के दर्शन करने पहुंची। दोनों के साथ टीवी एक्टर आशीष चौधरी (Ashish Chowdhry) भी नजर आए।
भाई के साथ पंडाल पहुंची रिया चक्रवर्ती
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद ये पहला मौका था जब रिया और शोविक एक साथ नजर आए हो। राम नवमी के मौके पर रिया और शोविक मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। इस दौरान एक्ट्रेस पिंक कलर की प्रिंटेड साड़ी पहने नजर आईं। इन तस्वीरों में रिया बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फोटो को रिया चक्रवर्ती ने अपने बालों को खुला रखा हुआ है। इसी के साथ उन्होंने कानों में गोल्डन कलर के बड़े झुमके पहने हुए हैं, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे।
लोगों ने किया जमकर ट्रोल
रिया और शोविक को साथ देख सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ यूजर्स ने लिखा कि दोनों वहां अपने पाप धोने के लिए पहुंचे हैं। दोनों ने मां दुर्गा की मूर्ती के सामने खड़े होकर भी कई फोटोज खिंचवाए। फोटो में देख सकते हैं रिया चक्रवर्ती मां दुर्गा के सामने बैठी नजर आ रही हैं।
आशीष चौधरी के साथ आई नजर
इस दौराक्टन एक्ट्रेस रिया टीवी के जाने माने एर आशीष चौधरी के साथ नजर आई। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो रिया और आशीष के बीच एक अच्छा रिश्ता है। इस तस्वीर में रिया चक्रवर्ती अपने भाई आशीष चौधरी के साथ नजर आ रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो रिया आखिरी बार 2021 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'चेहरे' में नजर आई थीं। कहा जा रहा है एक्ट्रेस जल्द एक बार फिर पर्दे पर वापसी करेंगी।
यह भी पढ़ें- Dussehra 2022: अरुण गोविल से लेकर गुरमीत चौधरी तक, श्रीराम के किरदार में इन एक्टर्स को मिली घर-घर पहचान