Rhea Chakraborty ने अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड Sushant Singh Rajput संग मनाया बर्थडे
रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। लंबे समय से रिया और सुशांत के अफेयर की खबर है। पर दोनों की ओर से इस पर कुछ नहीं कहा गया है।
अब अपने बर्थडे पर रिया ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ तस्वीर डाली है। यह तस्वीर उनकी इंस्टा स्टोरी पर थी। वहीं रिया ने एक वीडियो डाला है जिसमें वह केक काटती दिख रही हैं। वह इस पोस्ट का कैप्शन है, ये मेरा सबसे शानदार जन्मदिन रहा।
हाल में आई थीं दोनों की लद्दाक की तस्वीरें
हाल ही में लद्दाख से सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की तस्वीरें सामने आई थीं। तस्वीरों के बाद कहा गया कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी अलग-अलग तस्वीर शेयर की थीं। इस तस्वीर में इन दोनों के साथ एक बच्चा भी नजर आ रहा है।
सुशांत और अंकिता का हुआ था ब्रेकअप
सुशांत सिंह राजपूत का नाम सबसे पहले एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के साथ जुड़ा। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरेे को डेट किया। बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। वहीं अंकिता लोखंडे को फिर से प्यार हो गया है। अंकिता ने कुबूल किया है वो फिर से किसी को डेट कर रही हैं। अंकिता ने विक्की जैन के साथ कुछ फोटोज शेयर की हैं जिनके जरिए उन्होंने अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया है।
I will think about it😛😛😛😛😛 pic.twitter.com/BZqLoz4I1X— Ankita lokhande (@anky1912) July 2, 2019