यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Remo Dsouza की पत्नी का ट्रांसफॉर्मेशन देख रह जाएंगे हैरान, पति ने फोटो शेयर कर कहा- 'तुम पर गर्व है'
हाल ही में ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन किया है जिसे देखकर हर किसी की आंखे खुली की खुली रह गई। लिजेल के ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल इस समय खूब सुर्खियों में हैं। लिजेल डिसूजा ने हाल ही में ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन किया है जिसे देखकर हर किसी की आंखे खुली की खुली रह गई। अब लिजेल के इस ट्रांसफॉर्मेशन के लिए उनके पति रेमो डिसूजा ने भी उन्हें एप्रिशियेट किया है। रेमो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिजेल की Before- After फोटो शेयर की है।
रोमो डिसूजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। रेमो ने कुछ दिन पहले ही अपने घर पर विराजे गणपति बप्पा के साथ कई तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में रेमो की पत्नी लिजेल बेहद खूबसूरत और एकदम अलग नजर आ रही थीं। रेमो की पत्नी के ऐसे अलग लगने का राज अब खुद उनके पति रेमो डिसूजा ने खोला है। दरअसल लिजेल ने कड़ी मेहनत करते हुए अपना बहुत ज्यादा वजन कम किया है। ऐसा करने से लिजेल का पूरा का पूरा लुक ही बदल गया है। जिससे उनके पति रेमो भी खासे खुश नजर आ रहे हैं।
रोमो डिसूजा ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए लिजेल के दो फोटोज का एक कोलाज शेयर किया है। दोनों ही फोटोज में लिजेल रेमो के साथ खड़ी हैं। पहली तस्वीर में लिजेल काफी हेल्दी नजर आ रही हैं। वहीं दूसरे तस्वीर में लिजेल बेहद पतली और फिट नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए रेमो ने कैप्शन में लिखा, 'यहां तक पहुंचने के लिए बहुत सारी मेहनत लगती है, पर सबसे बड़ी जंग खुद से होती है और मैंने @lizelleremodsouza को यह जंग लड़ते और नामुमकिन चीज को मुमकिन करते देखा है। मैं हमेशा कहता था कि ये तुम्हारे दिमाग में है, तुम्हें खुद को मजबूत बनाना होगा और Liz तुमने ये कर दिखाया। तुम पर मुझे नाज है, तुम मुझसे भी ज्यादा स्ट्रॉन्ग हो, तुमसे मुझे प्रेरणा मिलती है, लव यू।'
View this post on Instagram
रेमो के इस पोस्ट पर लिजेल और रेमो के कई दोस्त और फैंस लिजेल की खूब तारीफें कर रहे हैं। सभी को लिजेल का ये नया ट्रांसफॉर्मेशन बेहद पसंद आया है। कई लोग इस ट्रांसफॉर्मेशन को देख लिजेल की तारीफ करते हुए उन्हें अपनी इंस्पिरेशन भी बता रहे हैं। रेमो के इस पोस्ट को लिजेल ने भी री-पोस्ट किया है। इसके साथ लिजेल ने अपने पति और उन्हें मोटिवेट करने वाले हर शख्स को शुक्रिया कहा है।
