विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amitabh Bachchan की पोती को गले लगाती दिखीं रेखा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Sun, 02 Apr 2023 04:54 PM (IST)

Reka And Aaradhy Photo नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान रेखा अमिताभ बच्चन की बहू और ...और पढ़ें

rekha and amitabh, rekha and aaradhya, rekha amitabh love story, aishwarya , Amitabh Bachchan, Amitabh grand daughter,
rekha and amitabh, rekha and aaradhya, rekha amitabh love story, aishwarya , Amitabh Bachchan, Amitabh grand daughter,

नई दिल्ली, जेएनएन। Reka And Aaradhy Photo: शुक्रवार और शनिवार को मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का उद्घाटन कार्यक्रम हुआ। इस दौरान पूरा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड स्टार्स एक साथ नजर आए। सोशल मीडिया पर इवेंट के कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही है।

इस दौरान शाहरुख खान, सलमान खान, दिशा पाटनी, रेखा, श्रद्धा कपूर, रणवीर सिंह, गौरी खान, सुहाना, काजोल, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, रश्मिका मंदाना से लेकर वरुण धवन समेत तमाम स्टार्स नजर आए। इसी बीच अब एक क्यूट फोटो सामने आई है जिसमे रेखा अमिताभ बच्चन की बहू और पोती के साथ नजर आ रही है।

रेखा और आराध्या की अनदेखी फोटो

अमिताभ बच्चन और रेखा की लव स्टोरी के बारे में तो सभी जानते हैं। फिल्मी गलियों में एक दौरा ऐसा भी था, जब अमिताभ बच्चन और रेखा की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ी कहा जाता था। कहा जाता है कि दोनों में सीक्रेट लव था। अमिताभ ने कभी रेखा के संग प्यार को कबूल नहीं किया, लेकिन रेखा आज भी दिल ही दिल में उनको अपना मानती हैं।

रेखा और अमिताभ के प्यार की खबर जया बच्चन को भी हो गई थी। आज भी ये तीनों आपस में बात तक नहीं करते, लेकिन रेखा की बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या से बातचीत होती है और अब अमिताभ बच्चन की पोती की भी दोस्त बन गई है।

रेखा और आराध्या का दिखा खास बॉन्ड

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर इवेंट की अनदेखी फोटो फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर साझा की है। इस तस्वीर में ऐश्वर्या राय बच्चन, मनीष मल्होत्रा, रेखा और आराध्या नजर आए हैं। रेखा ने आराध्या को गले लगवाकर फोटो खिंचवाई तो दूसरी में वह ऐश्वर्या पर भी प्यार बरसाती नजर आ रही हैं।

रेखा के लुक ने जीता लोगों का दिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। अंबानी परिवार के इवेंट में रेखा ग्रीन कलर की कांजीवरम साड़ी में नजर आई थी। इस लुक को और भी खूबसूरत बनाने के लिए उन्होंने व्हाइट और ग्रीन कलर के मोतियों वाला नेकलेस पहना था। सिर पर माथा पट्टी भी कैरी की हुई थी।