शाहरुख खान को टक्कर देंगी रेखा!
जी हां, बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा का सीधा मुकाबला अब शाहरुख खान की फिल्म से होने वाला है। रेखा की फिल्म 'सुपर नानी' भी
By Edited By: Published: Fri, 22 Aug 2014 12:04 PM (IST)Updated: Mon, 25 Aug 2014 02:14 PM (IST)
मुंबई। जी हां, बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा का सीधा मुकाबला अब शाहरुख खान की फिल्म से होने वाला है। रेखा की फिल्म 'सुपर नानी' भी उसी दिन रिलीज होगी, जिस दिन शाहरुख की हैप्पी न्यू ईयर रिलीज होगी।
हैप्पी न्यू ईयर और सुपर नानी दिवाली के अगले दिन 24 अक्टूबर को रिलीज होंगी। सुपर नानी के सह निर्माता अशोक ठाकेरिया ने भी इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, 'हां, हम दीपावली पर अपनी फिल्म को रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।'
रेखा इस फिल्म से मेनस्ट्रीम सिनेमा में वापसी कर रही हैं। सुपर नानी में वे शरमन जोशी की दादी भारती भाटिया के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में अनुपम खेर और रणधीर कपूर भी नजर आएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें