विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar 2 को प्रोपेगेंडा बताने वालों को Ravi Kishan ने लगाई फटकार, बोले- नया कबूतर पकड़ लिए हैं...

Published: Mon, 06 Apr 2026 05:34 PM (IST)

एक्टर रवि किशन ने 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2 ) को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर निशाना साधा है, साथ ही फिल्म और आदित्य धर की जमकर तारीफ की है।

रवि किशन ने की 'धुरंधर 2' की तारीफ

रवि किशन ने की 'धुरंधर 2' की तारीफ

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय अभिनेता और पॉलिटिशियन रवि किशन ने हाल ही में आदित्य धर की डायरेक्ट की हुई फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की कहानी की तारीफ की है। अब, जब समाज का एक तबका इस एक्शन थ्रिलर को 'प्रोपगेंडा' कह रहा है, तो रवि किशन फिल्म के बचाव में सामने आए हैं। रवि ने लोगों से फिल्म को सपोर्ट करने की अपील की।

फिल्म को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर एक्टर ने साधा निशाना

एक इंटरव्यू में बात करते हुए रवि किशन (Ravi Kishan) ने कहा, 'इसे प्रोपगेंडा फिल्म कहना बहुत गलत है! साउथ के एक्टर्स ने खुलकर इसका सपोर्ट किया; सबको ऐसा ही करना चाहिए। फिल्मों को प्रोपगेंडा (Propaganda) कहने का एक नया ट्रेंड शुरू हो गया है – लोगों ने एक नया कबूतर पकड़ लिया है'।

dhurandhar 2

यह भी पढ़ें- 'मेरे पिता पाकिस्तान नहीं गए...' नबील गबोल के आरोपों पर भड़के Dhurandhar 2 के 'जमील जमाली', दिया करारा जवाब

रवि किशन ने आगे बात जारी रखते हुए बताया कि उन्हें पता है कि कोई न कोई, कहीं न कहीं, कुछ ऐसा लिख रहा है जो उनका 'धुरंधर' साबित होगा। उन्होंने कहा, 'मुझे पता है कि कोई न कोई, कहीं न कहीं, मेरे लिए एक 'धुरंधर' जरूर लिख रहा होगा। जो किस्मत में लिखा है, वह मुझे मिलकर रहेगा; यह (रोल) मेरी किस्मत में नहीं था।

आदित्य धर के काम करने की जताई इच्छा

इसी तरह, मैं अपनी पसंदीदा फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' का हिस्सा नहीं बन पाया, इसलिए मुझे उसका कोई FOMO (कुछ छूट जाने का डर) भी नहीं है। लेकिन मैं आदित्य धर (Aditya Dhar) या मिस्टर (संजय लीला) भंसाली के साथ काम करना जरूर चाहूंगा। जैसे अभी, मुझे 'नागजिला' में करण जौहर के साथ काम करने का मौका मिला। तो, मुझे कोई अफसोस नहीं है'।

dhurandhar (2)

फिल्म को बताया समाज का आईना

इससे पहले ANI से बात करते हुए, रवि किशन ने जासूसी थ्रिलर (Spy Thriller) की तारीफ करते हुए कहा, 'धुरंधर फिल्म समाज का आईना है। पार्लियामेंट में जब अटैक हुआ तब कोई कुछ नहीं बोला। अतीक अहमद के बारे में इतने मुकदमे दर्ज हैं, अब सब लोग बयान बाजी कर रहे हैं। सिनेमा समाज का आईना है; जो समाज में होता है, सिनेमा उसी पे बनता है। यह लोकतंत्र है।

'धुरंधर द रिवेंज' के बारे में

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी, धुरंधर दो पार्ट की स्पाई थ्रिलर है। यह एक इंडियन स्पाई की कहानी है, जिसका रोल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने किया है, जो एक खतरनाक टेरर नेटवर्क को खत्म करने के लिए पाकिस्तान के लियारी में घुस जाता है। फिल्म में आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन और संजय दत्त जैसे एक्टर्स ने काम किया है।

यह भी पढ़ें- 'मुझे नहीं पता था कि...', Dhurandhar 2 एक्टर राकेश बेदी ने जातिसूचक शब्द के इस्तेमाल पर मांगी माफी