विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पाकिस्तान में भी Dhurandhar 2...', आदित्य धर की फिल्म की आलोचना करने वालों को Ravi Kishan ने दिया जवाब

Published: Sat, 11 Apr 2026 10:23 AM (GMT+05:30)

बॉलीवुड अभिनेता रवि किशन (Ravi Kishan) ने आदित्य धर की धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) देखने के बाद अपना रिव्यू शेयर किया है।

रवि किशन ने किया धुरंधर 2 का रिव्यू। फोटो क्रेडिट- एक्स

रवि किशन ने किया धुरंधर 2 का रिव्यू। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर की धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को सफलता के साथ-साथ आलोचना भी मिली। फिल्म को प्रोपेगेंडा भी बताया गया। अब भोजपुरी और बॉलीवुड स्टार रवि किशन (Ravi Kishan) ने फिल्म देखकर अपना रिव्यू शेयर किया है।

रवि किशन ने हाल ही में धुरंधर 2 देखी और उन्होंने आदित्य धर को लेकर अपने दिल की बात रखी। फिल्म की तारीफ करने के साथ-साथ 'मामला लीगल है 2' (Maamla Legal Hai 2) एक्टर ने फिल्म की आलोचना करने वालों को भी जवाब दिया है।

रवि किशन ने किया धुरंधर 2 का रिव्यू

रवि किशन ने हाल ही में एबीपी लाइव के साथ बातचीत में धुरंधर 2 की तारीफ की। उन्होंने इसे समाज का आईना बताया है। एक्टर ने कहा, "धुरंधर न्यू-एज सिनेमा के लिए आंख खोलने वाली फिल्म है। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह एक सच्चाई है। यह समाज के लिए एक आईने की तरह सामने आया है। इससे पता चलता है कि अतीत में क्या हुआ था।

Ranveer SIngh Dhurandhar 2

रवि किशन ने आगे कहा, "देश में जिस तरह की साजिशें रची जाती हैं, यहां तक कि देश में रहने वाले लोगों द्वारा भी। इस सच को जबरदस्त एडिटिंग, दमदार बैकग्राउंड स्कोर और जोरदार परफॉर्मेंस के साथ पेश किया गया है जो पूरी तरह से ऊर्जा और जुनून से भरा है।"

धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा बताने पर क्या बोले रवि?

धुरंधर 2 को कुछ लोग प्रोपेगेंडा बता रहे हैं। इस पर रवि किशन ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग इसे प्रोपेगैंडा कह रहे हैं। यह प्रोपेगैंडा नहीं है। यह एक फिल्म है। एक यंग फिल्ममेकर, एक कश्मीरी पंडित (आदित्य धर) ने खूबसूरत ढंग से अपना दर्द और देशभक्ति दिखाई है। रणवीर सिंह और पूरी टीम ने इसमें अपनी जान भर दी।"

यह भी पढ़ें- 6 हजार करोड़ कमाकर रिकॉर्ड तोड़ रहे Ranveer Singh, टॉप 5 एक्टर्स की लिस्ट में शामिल; शाह रुख-सलमान को दी चुनौती!

Ravi Kishan

आलोचकों को रवि किशन का जवाब

आलोचकों पर तंज कसते हुए रवि किशन ने कहा, "अगर आप कमजोर हैं तो किसी और की सफलता को नीचे खींचने की कोशिश न करें। अपनी कमियों पर गौर करें और कुछ नया रचें।" यही नहीं, रवि किशन ने फिल्म को नई क्रांति बताई है। उन्होंने कहा, "यहां तक कि पाकिस्तान में भी लोग फिल्म के बारे में इंटरव्यूज में बात कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि बैन होने के बावजूद पाकिस्तानी लोग पायरेटेड वर्जन में फिल्म देख रहे।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2: 'Oye Oye गाने को बिगाड़ दिया...', Aditya Dhar पर भड़के डायरेक्टर, कहा- 'उनका जमीर कहां है'