बिहार सरकार के इस फैसले पर जमकर बरसीं Raveena Tondon, ऐसे निकाली भड़ास
बिहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में नील गाय को जिंदा दफन करते दिखाया जा रहा है। अब इस वीडियो पर कुछ सेलेब्स ने भी कड़ी प्रतिक्रिया ज़ाहिर की है।
नई दिल्ली, जेएनएन। इन दिनों बिहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नील गाय को जिंदा दफन करते दिखाया जा रहा है। अब इस वीडियो पर कुछ सेलेब्स ने भी कड़ी प्रतिक्रिया ज़ाहिर की है। रिपोर्ट्स की मानें तो, बिहार के वैशाली जिले में किसानों ने शिकायत की थी कि नील गाय उनकी फसलों को खराब कर रही हैं। इसके बाद राज्य सरकार ने नील गायों को मारने का आदेश दिया। सरकार के आदेश के बाद करीब 300 नीलगायों के मार गिराया गया। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में दिख रहा है कि पहले नीलगाय को गोली मारी गई। उसके बाद घायल नीलगाय को जिंदा दफना दिया गया। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि नील गाय तड़प रही है तभी वहां मौजूद क्रेन से उसे धक्का दिया जाता है और गड्ढे में गिरा दिया जाता है, और उसे जिंदा दफन कर दिया जाता है। इस वीडियो पर बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन और ईशा गुप्ता ने गुस्सा ज़ाहिर किया है। दोनों एक्ट्रसेज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए सरकार के इस फैसले की कड़ी निंदा की है। रवीना ने ट्वीट करते हुए लिखा, जिसने भी ऐसा करने का फैसला किया है वो इनह्यून है। मैं उम्मीद करती हूं कि उस शख्स को अपने कर्मों (कर्मा) का फल जरूर भोगने को मिलेगा।
Heartless inhumane b.......... whoever behind this decision. hope karma gets back doublefold. https://t.co/HRkLU9nK0F" rel="nofollow — Raveena Tandon (@TandonRaveena) September 7, 2019
ईशा गुप्ता ने भी इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, यकीन मानिए, मैं ये बिल्कुल देखना नहीं चाहती हूं, लेकिन हम क्रूरता के खिलाफ आंखें मूंद कर नहीं रह सकते हैं। ईशा के वीडियो पर अरमान मलिक, सूरज पंचोली, ताहिर कश्यप समेत कई सेलेब्स ने दुख ज़ाहिर किया है।