विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शादी से पहले Rashmika Mandanna ने फटाक से पूरी की Cocktail 2 की शूटिंग? कब दूल्हा बनेंगे विजय देवरकोंडा

Published: Sat, 31 Jan 2026 09:53 PM (GMT+05:30)

रश्मिका मंदाना अपनी कथित फरवरी शादी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने 'कॉकटेल 2' की शूटिंग जल्दी पूरी कर ली ...और पढ़ें

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (फोटो-एक्स)

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (फोटो-एक्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) पिछले काफी समय से फरवरी में होने वाली अपनी कथित शादी को लेकर चर्चा में हैं। वहीं एक्ट्रेस ने समय से 'कॉकटेल 2' की शूटिंग पूरी कर ली है। इसकी कई तस्वीरें सुबह से सोशल मीडिया पर तैर रही हैं। इस फिल्म में रश्मिका को शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ देखा जा सकेगा।

उदयपुर में शादी करेंगी रश्मिका?

ऐसे में फैंस का मानना है कि एक्ट्रेस ने शादी की वजह से फटाफट शूटिंग खत्म कर ली है। न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, रश्मिका मंदाना फरवरी में उदयपुर में विजय देवरकोंडा से शादी करने वाली हैं। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन दोनों कलाकारों ने खंडन किए बिना फैंस के बीच इस उत्सुकता को बरकरार रखा है।

Rashmika (14)

यह भी पढ़ें- 26 फरवरी को शादी कर रहे हैं Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

पूरी हुई कॉकटेल 2 की शूटिंग

हाल ही में, 'कॉकटेल 2' के निर्देशक होमी अदजानिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की शूटिंग पूरी होने की घोषणा की। उन्होंने लिखा, "कॉकटेल 2 की शूटिंग पूरी हो गई, हो सकता है मैं थोड़ा पक्षपाती हूं, लेकिन यह थोड़ा खास लग रहा है। मेरी शानदार टीम और कलाकारों को बहुत सारा प्यार, जिन्होंने मेरी बेतुकी हरकतों को बर्दाश्त किया। आप सभी को बहुत सारा प्यार।"

Rashmika (12)

शादी पर क्या बोलीं रश्मिका?

प्रेमा के साथ एक बातचीत में रश्मिका से अगले महीने विजय से उनकी शादी की अफवाहों के बारे में पूछा गया, जिस पर अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा, "इन अफवाहों को शुरू हुए चार साल हो गए हैं, है ना? और लोग यही सवाल पूछते आ रहे हैं। लोग इसी बात का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आज, सच्चाई यह है कि मैं इस बारे में तभी बात करूंगी जब इस बारे में बात करने का समय होगा। तब हम इस बारे में बात करेंगे।”

खबरों के मुताबिक, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अक्टूबर 2025 में करीबी परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में सीक्रेटली सगाई कर ली थी। हालांकि अभी तक कपल ने अपनी सगाई की घोषणा नहीं की है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में हाल ही में दावा किया गया है कि शादी 26 फरवरी, 2026 को उदयपुर के एक महल में होगी।

यह भी पढ़ें- O Romeo के आने से पहले Shahid Kapoor ने पूरी की एक और फिल्म की शूटिंग, दो लड़कियों के बीच फंसे 'कबीर सिंह'!