विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हम अंडरग्राउंड होकर...', वेडिंग सेलिब्रेशन के बाद Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda का ये है प्लान

Published: Thu, 05 Mar 2026 08:26 AM (GMT+05:30)

Rashmika-Vijay Wedding Reception: शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने एक शानदार रिसेप्शन होस्ट किया। इस सेलिब्रेशन के बाद कपल ने अपना प्लान रिवील किया।

रश्मिका और विजय ने बताया सेलिब्रेशन के बाद का प्लान। फोटो क्रेडिट- एक्स

रश्मिका और विजय ने बताया सेलिब्रेशन के बाद का प्लान। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) अब मिस्टर एंड मिसेज बन गए हैं। दोनों ने उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग के बाद हैदराबाद में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी होस्ट की।

4 मार्च 2026 को रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के 6 दिन बाद हैदराबाद के ताज कृष्णा में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी रखी जिसमें बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सितारे शामिल हुए। राम चरण से लेकर अल्लू अर्जुन तक कई सितारों ने रश्मिका-विजय के जश्न में चार-चांद लगाए।

शादी के बाद रश्मिका-विजय का प्लान?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने वेडिंग रिसेप्शन सेलिब्रेशन के बीच पैपराजी को पोज दिया और उनके साथ बातचीत में अपना आफ्टर सेलिब्रेशन प्लान रिवील किया। उन्होंने बताया कि सेलिब्रेशन खत्म होने के बाद आखिर वे क्या करने का सोच रहे हैं। पैप्स को पोज देते समय विजय ने कहा-

हम उम्मीद करते हैं कि सेलिब्रेशन खत्म हो जाएगा और अब हम अंडरग्राउंड होकर चुप रहेंगे। धन्यवाद।

उनके इस बयान से साफ है कि रिसेप्शन के बाद दोनों अपनी मैरिड लाइफ और करियर पर ध्यान देंगे।

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

यह भी पढ़ें- Allu Arjun के भाई की शादी, कोडुक्कू फंक्शन में पहुंचकर रश्मिका-विजय ने लगाए चार-चांद; खिल उठे फैंस के चेहरे

रश्मिका और विजय का रिसेप्शन लुक

बात करें कपल के आउटफिट की तो दोनों ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दिए। विजय ने साउथ इंडियन व्हाइट धोती के साथ शॉर्ट कुर्ता स्टाइल किया था। वह लाजवाब लग रहे थे।

Rashmika Vijay

वहीं, रश्मिका मंदाना लाल रंग की साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने ग्रीन बॉर्डर वाली लाल रंग की सिल्क साड़ी पहनी थी जिसे उन्होंने गोल्ड ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया था। उन्होंने कमरबंध, मल्टी लेयर्ड ज्वेलरी और मैचिंग इयररिंग पहनी थी। स्लीक चोटी, मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र से अपना लुक पूरा किया। वह बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं।

कपल ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में रॉयल वेडिंग की थी। कपल शादी के बाद पहले होमटाउन गया था और फिर उन्होंने फैन मीट रखी थी। 

यह भी पढ़ें- 'मैं बच्चों के लिए लड़ लूंगी...' शादी से पहले ही Rashmika Mandanna शुरू करना चाहती थीं फैमिली, जाहिर की ये इच्छा