विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्यूटनेस छोड़ अब 'खून खराबा' करेंगी Rashmika Mandanna, इस फिल्म के लिए रोज ले रही हैं 8 घंटे की ट्रेनिंग

Published: Sat, 18 Apr 2026 02:17 PM (IST)

रश्मिका मंदाना अपनी आगामी फिल्म में दमदार एक्शन करती हुई दिखाई देंगी, जिसके लिए वह हर रोज 8 घंटे की ...और पढ़ें

बैंकॉक में कॉम्बैट बूटकैंप का हिस्सा बनी रश्मिका मंदाना/ फोटो- Instagram

बैंकॉक में कॉम्बैट बूटकैंप का हिस्सा बनी रश्मिका मंदाना/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की क्यूटनेस और सादगी को देखते हुए फैंस ने उन्हें 'नेशनल क्रश' का टैग दिया था। अब तक पर्दे पर उन्होंने ज्यादातर ऐसे किरदार ही निभाए हैं, जो काफी सॉफ्ट और चुलबुले रहे हैं और दर्शकों ने उन्हें इस अवतार में खूब पसंद भी किया है।

हालांकि, अब रश्मिका मंदाना ने अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर कुछ दमदार करने की ठान ली है। वह अपने करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण दौर में कदम रख चुकी हैं और अपनी एक अपकमिंग पैन-इंडिया फिल्म के लिए हर दिन 8 घंटे कड़ी ट्रेनिंग ले रही हैं। किस फिल्म के लिए रश्मिका इतना पसीना बहा रही हैं? आइए नीचे विस्तार से जानते हैं:

पर्दे पर पहली बार दमदार एक्शन करेंगी रश्मिका

नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना जल्द ही पैन-इंडिया एक्शन-ड्रामा फिल्म 'मायसा' में नजर आएंगी। फिल्म से उनके फर्स्ट लुक ने पहले ही काफी सुर्खियां बटोर ली हैं। अब रश्मिका यह सुनिश्चित कर रही हैं कि इस फिल्म में उनके एक्शन अवतार को देखकर फैंस बिल्कुल भी निराश न हों।

फिल्म के निर्देशक रवींद्र पुल्ले ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रश्मिका मंदाना की ट्रेनिंग से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में रश्मिका को उनके ट्रेनर एक्शन सीन्स में हाथों के सही पोस्चर (Posture) की ट्रेनिंग देते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रवींद्र ने कैप्शन में लिखा, "एक युद्ध की कहानी जख्मों से लिखी जाती है और वह तो हथियार है।" वहीं, दूसरी फोटो में रश्मिका मंदाना के चेहरे पर एक गजब का आक्रोश और इंटेंस लुक दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें- Rashmika Mandanna को बांहों में लिए नजर आए विजय देवरकोंडा, हनीमून से कपल की रोमांटिक फोटो वायरल

rashmika action film

रोज 8 घंटे की कड़ी ट्रेनिंग ले रहीं रश्मिका मंदाना

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए रश्मिका मंदाना मार्शल आर्ट्स सीख रही हैं। उनका डेली रूटीन काफी मुश्किल भरा है, क्योंकि वह हर दिन बैंकॉकमें लगभग 8 घंटे की कड़ी ट्रेनिंग ले रही हैं।

इस ट्रेनिंग में वह दुनियाभर के एक्सपर्ट्स, जैसे इंटरनेशनल एक्शन डायरेक्टर एंडी लॉन्ग की टीम से एडवांस स्टंट तकनीक, हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट और हाई-स्पीड एक्शन कोऑर्डिनेशन सीख रही हैं। एक्शन को एकदम असली और रॉ बनाने के लिए रश्मिका बैंकॉक में एक इंटेंस स्टंट और कॉम्बैट बूटकैंप का हिस्सा बनी हुई हैं।

रश्मिका

'मायसा' में ऐसा होगा रश्मिका मंदाना का किरदार

आपको बता दें कि फिल्म 'मायसा' में रश्मिका मंदाना एक आदिवासी गोंड लड़की के लीड रोल में नजर आएंगी। यह एक ऐसा किरदार है, जिसमें इमोशनल गहराई के साथ-साथ जबरदस्त शारीरिक ताकत और फुर्ती की भी जरूरत है। इस फिल्म में रश्मिका के अलावा ईश्वरी राव, गुरु सोमसुंदरम और राव रमेश जैसे दमदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें- Rashmika-Vijay ने रूठी नन्हीं फैन को मनाने के लिए किया खास आयोजन, शादी का निमंत्रण न मिलने से थी नाराज