Rashmika Mandana के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट! पर्दे पर 'संगीत की रानी' का रोल निभाते नजर आएंगी एक्ट्रेस
रश्मिका मंदाना महान गायिका एमएस सुब्बुलक्ष्मी की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाएंगी। चेन्नई में होने वाले इस इवेंट में कमल हासन को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) अपने करियर का सबसे चैलेंजिंग रोल करने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस एक बायोपिक में महान गायिका एमएस सुब्बुलक्ष्मी का किरदार निभाएंगी।
यह प्रोजेक्ट लंबे समय से चर्चा में है और चेन्नई में 16 सितंबर को इसकी अनाउंसमेंट कर दी जाएगी।
टीम ने शेयर किया अनाउंसमेंट पोस्टर
रश्मिका के बार में जानकारी देते हुए टीम ने पोस्ट किया,'एक विरासत की शुरुआत एक अविस्मरणीय उत्सव के साथ होती है। एमएस - ए लेगेसी ऑन स्क्रीन के भव्य शुभारंभ के साक्षी बनें, जो भारत रत्न एमएस सुब्बुलक्ष्मी अम्मा की 110वीं जयंती के उपलक्ष्य में उलगनायगन के साथ मनाया जा रहा है।
उन्होंने आगे लिखा- 'कमल हासन गारू मुख्य अतिथि होंगे। रश्मिका मंदाना अभिनीत यह फिल्म जर्सी जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले गौतम तिन्ननुरी द्वारा निर्देशित की जाएगी और इसमें संगीत अनिरुद्ध रविचंदर का होगा। इस परियोजना का निर्माण अल्लू अरविंद, बन्नी वासु और रॉकलाइन वेंकटेश साथ मिलकर करेंगे।'
A LEGACY begins with an unforgettable celebration 🎶✨
— Geetha Arts (@GeethaArts) September 15, 2026
Witness the grand launch of #MS - A Legacy On Screen, celebrating Bharat Ratna #MSSubbulakshmi Amma's 110th Birth Anniversary with Ulaganayagan @ikamalhaasan garu as Chief Guest ❤️❤️
Starring @iamRashmika
Directed by… pic.twitter.com/1ebZtkDTrU
कमल हासन होंगे गेस्ट
लॉन्च इवेंट एक भव्य आयोजन होगा जिसमें अभिनेता कमल हासन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह समारोह चेन्नई की एक संगीत अकादमी में आयोजित किया जाएगा और सुब्बुलक्ष्मी की 110वीं जयंती के अवसर पर होगा। रश्मिका ने किरदार की तैयारी शुरू कर दी है।
-1789469102711.webp)
सुब्बुलक्ष्मी भारत की सबसे सम्मानित संगीतकारों में से एक हैं, जिन्होंने कर्नाटक संगीत में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल की। वह भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न पाने वाली पहली संगीतकार थीं।
रश्मिका के आने वाले अन्य प्रोजेक्ट्स
इस ग्रैंड प्रोजेक्ट के अलावा रश्मिका मंदाना रवींद्र पुल्ले की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'मैसा' में एक आदिवासी गोंड महिला का किरदार निभाने जा रही हैं। यह फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले, रश्मिका और विजय अपनी शादी के बाद पहली बार पैन इंडिया फिल्म 'राणाबली' में एक साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
