विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Cocktail 2 के बाद कृति सेनन संग राइवलरी की खबरों पर रश्मिका मंदाना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'सोच बहुत पुरानी...'

Published: Sat, 20 Jun 2026 05:53 PM (IST)

कॉकटेल 2 की एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) के साथ राइवलरी के रूमर्स पर रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने रिएक्शन दिया है।

कृति संग राइवलरी पर रश्मिका का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

कृति संग राइवलरी पर रश्मिका का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म कॉकटेल 2 (Cocktail 2) को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म में रश्मिका के साथ लीड रोल में शाहिद कपूर और कृति सेनन (Kriti Sanon) मुख्य भूमिकाओं में हैं।

फिल्म से ज्यादा लोगों का ध्यान रश्मिका मंदाना और कृति सेनन के बॉन्ड ने खींचा। प्रमोशन के दौरान उनके बीच की बॉन्डिंग देखने लायक थी। उनकी साथ में दोस्ती को देख कई लोग मानने लगे कि फिल्म एक लेस्बियन लव स्टोरी पर बेस्ड होगी।

कृति संग राइवलरी पर बोलीं रश्मिका

अब फिल्म रिलीज होने के बाद ऐसी चर्चा होने लगी कि कहीं रश्मिका और कृति के बीच राइवलरी तो शुरू नहीं हो गई क्योंकि अक्सर फिल्मी गलियारों में हीरोइनों के बीच राइवलरी की खबरें आती रहती हैं। अब छावा एक्ट्रेस ने इन अफवाहों को मिथक बताकर खारिज किया है।

वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में रश्मिका मंदाना ने कहा, "मुझे लगता है कि यह सोच बहुत पुरानी हो चुकी है और अब इसे पूरी तरह से छोड़ देने का समय आ गया है। क्रित्जू (कृति सेनन) के साथ काम करना बहुत खास रहा है और सच कहूं तो इस फिल्म ने मुझे सबसे ज्यादा एक दोस्त दिया है।"

यह भी पढ़ें- Cocktail 2 के साथ दर्शकों को मिलेंगे थिएटर्स में दो तोहफे, मेकर्स ने फैंस के लिए बनाया धांसू प्लान!

kriti rashmika

महिलाओं का साथ देने पर किया रिएक्शन

रश्मिका मंदाना ने आगे कहा, "मेरा सच में मानना है कि हम सभी के चमकने के लिए दुनिया में काफी जगह है। जब महिलाएं एक-दूसरे का साथ देती हैं, तो सेट का माहौल जादुई हो जाता है। मुझे लगता है कि सच्ची आत्मीयता और बहनों जैसा साथ स्क्रीन पर बहुत खूबसूरती से दिखेगा और हर कोई इसे देख पाएगा।"

कॉकटेल 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी फिल्म कॉकटेल 2 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग की। फिल्म ने पहले दिन 13.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है जबकि दुनियाभर में फिल्म का कलेक्शन 20 करोड़ के पार है। 

यह भी पढ़ें- Cocktail 2 में कृति और रश्मिका के बीच होगा लेस्बियन एंगल? एक्ट्रेस ने फिल्म की कहानी पर तोड़ी चुप्पी