विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्व मंगेतर से जुड़े 8 साल पुराने प्राइवेट ऑडियो को लेकर भड़कीं Rashmika Mandanna, बोलीं- 'लोग किस हद तक...'

Published: Thu, 12 Mar 2026 05:41 PM (IST)

विजय देवरकोंडा के साथ शादी के बाद रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने एक पोस्ट के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया ...और पढ़ें

8 साल पुराने प्राइवेट ऑडियो को लेकर फूटा रश्मिका का गुस्सा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

8 साल पुराने प्राइवेट ऑडियो को लेकर फूटा रश्मिका का गुस्सा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक तरफ रश्मिका मंदाना पति विजय देवरकोंडा के साथ अपनी मैरिड लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं, दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक 8 साल पुराना प्राइवेट ऑडियो सुर्खियां बटोर रहा है।

यह 8 साल पुराना ऑडियो रश्मिका मंदाना के पूर्व मंगेतर रक्षित शेट्टी (Rakshit Shetty) से जुड़ा है। इंटरनेट पर यह चर्चाएं फिर से शुरू हो गईं जिसके बाद एक्ट्रेस ने एक पोस्ट के जरिए अपनी चुप्पी तोड़ी है। 

प्राइवेट ऑडियो विवाद पर बोलीं एक्ट्रेस

रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा-चौड़ा नोट लिखकर वायरल ऑडियो को गलत तरीके से पेश किए जाने को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। एक्ट्रेस ने लिखा, "मेरे प्रिय लोग जो इस खूबसूरत जर्नी में मेरे साथ रहे। और इस मामले से जुड़े दूसरे लोगों के लिए- 8 साल हो गए हैं जब मीडिया के एक गुट ने मेरे खिलाफ गलत जानकारी पेश की, हैरेसमेंट और मुझे टारगेट करने का कैंपेन चलाया था।"

हैरेसमेंट का शिकार हुईं रश्मिका

रश्मिका ने आगे कहा, "मैंने देखा है कि मेरी बातों का गलत मतलब निकाला गया, जो बातें मैंने कभी नहीं कहीं उन्हें झूठी कहानियों में बदल दिया गया, और व्यूज, रीच और एंगेजमेंट के लिए नफरत को बढ़ाया गया। इससे मुझे तकलीफ हुई, फिर भी मैंने सब्र और चुप्पी चुनी। मैंने माना कि लोगों की नजरों में रहने से कभी-कभी गलत आलोचना भी होती है लेकिन जब तक मैं खुद के प्रति सच्ची और खुश रहूंगी, अपने आस-पास खुशी फैलाऊंगी, चीजें ठीक हो जाएंगी। हालांकि, पिछले 24 घंटे में इतना कुछ हो गया जिसे इग्नोर नहीं किया जा सकता है।

u

विवाद खड़ा करने के लिए फैलाया गया वीडियो

रश्मिका मंदाना ने आगे कहा, "एक पुरानी निजी बातचीत जो करीब 8 साल पुराना है, ऐसा लगता है कि इसमें शामिल लोगों की जानकारी या सहमति के बिना रिकॉर्ड और सर्कुलेट की गई है। इस बातचीत का एक छोटा सा हिस्सा अब जानबूझकर गलत तरीके से और असहज करने वाला विवाद खड़ा करने के लिए बड़े पैमाने पर फैलाया गया है जो जानबूझकर मेरी पर्सनल लाइफ में हाल की घटनाओं के साथ मेल खाता है।"

ऑडियो से परेशान हुआ रश्मिका का परिवार

रश्मिका ने कहा, "लोग किस हद तक जा सकते हैं? ऐसा करके उन्होंने मेरे परिवार और उन लोगों को भी परेशानी में डाल दिया है जिनके साथ मेरे अच्छे रिश्ते हैं, जिनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। यह प्राइवेसी का हनन है और गुमराह व बदनाम करने वाले कन्टेंट का सर्कुलेशन है।"

यह भी पढ़ें- Rashmika Mandanna-विजय देवरकोंडा के प्यार के सामने हारे रोनाल्डो और मेसी, 'विरोश' ने तोड़ा फुटबॉलर्स का रिकॉर्ड

8 साल से चुप थीं रश्मिका मंदाना

रश्मिका ने कहा, "जब हम जीवन में आगे बढ़ते हैं, काम करते हैं और पॉजिटिविटी फैलाते हैं तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग दूसरे व्यक्ति की गरिमा और शांति की कीमत पर नफरत और विवाद पैदा करना जारी रखती हैं। आठ साल तक, जब हमले सिर्फ मुझ पर ही थे, मैंने चुप रहना चुना। आज जब दूसरे लोग इसमें शामिल हो रहे हैं तो मैं और चुप नहीं रह सकती। मैंने एक सीमा तय करना चुना है।"

dwq

रश्मिका मंदाना ने दी 24 घंटे की मोहलत

रश्मिका मंदाना ने लीगल एक्शन लेने की धमकी देते हुए कहा, "मैं मीडिया प्लेटफॉर्म्स, इन्फ्लुएंसर्स और हर उस इंसान से निवेदन करती हूं जो इस कंटेंट या इससे जुड़े नरेटिव्स को सर्कुलेट कर रहे हैं, वे उसे तुरंत हटा दें। आपके पास सिर्फ 24 घंटे हैं, वरना कल से लीगल एक्शन लिया जाएगा। इस एक्शन को लाइटली नहीं लिया जाना चाहिए।"

wd

बता दें कि यह ऑडियो रश्मिका के पूर्व मंगेतर रक्षित शेट्टी से जुड़ा है। एक्ट्रेस ने रक्षित से 2017 में सगाई की थी, लेकिन 2018 में दोनों अलग हो गए थे। कथित तौर पर उस वक्त रश्मिका की मां ने रक्षित से बात की थी, जिसका ऑडियो अब चर्चा बटोर रहा है। 

यह भी पढ़ें- 'मुझे शादी में क्यों नहीं बुलाया?' बच्ची का वीडियो देख पिघला Vijay Deverakonda का दिल, फैन को घर पर किया इनवाइट