नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं जो फिल्मों में एक्टिंग करने के अलावा अन्य चीजें करने की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। कई सितारे ऐसी भी हैं जिन्हें कार का बहुत शौक है। वह अपनी कार को दिल से चाहते हैं और उसकी देखरेख भी करते हैं। उन्हीं में से एक बॉलीवुड के मशहूर रैपर और पंजाबी सिंगर बादशाह भी हैं। बादशाह को भी कार को बहुत शौक है।
यह बात उनका नया वीडियो जाहिर कर रहे है, जिसमें रैपर अपनी कार का टायर काफ करते दिखाई दे रहे हैं। बादशाह ने कार साफ करते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बादशाह अक्सर अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। वह अपनी खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते रहते हैं जिसे फैंस खूब पसंद भी करते हैं।
बादशाह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपनी रेड कलर को कार बहुत ही प्यार से साफ करते दिखाई दे रही हैं। वीडियो में बादशाह अपने घर के बाहर खड़ी गाड़ी के टायर को कपड़े से साफ कर रहे हैं। सफाई करते हुए रैपर फैंस को यह भी बताते हैं वह अपनी गाड़ी को कैसे साफ करते हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए बादशाह ने खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'आज धूप नहीं है'। कार के टायर साफ करते हुए सोशल मीडिया पर बादशाह का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सिंगर के फैंस सहित तमाम सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है और सिंगर की तारीफ कर रहे हैं।
आपको बता दें कि बादशाह इन दिनों बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर और रैपर हैं। हाल ही में उनके कई गानों ने धूम मचा रखी हैं। उनके गानों को फैंस हाथों हाथ लेते हैं और खूब पसंद भी करते हैं। बात करें बादशाह के वर्कफ्रंट की तो इन दिनों वह रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट का हिस्सा है। इस शो में बादशाह जज की भूमिका अदा कर रहे हैं। बादशाह के अलावा इंडियाज गॉट टैलेंट में शिल्पा शेट्टी, किरण खेर, मनोज मुंतशिर भी जज हैं।
a