Move to Jagran APP

FIR Against Aditya Pancholi: फिल्म अभिनेता के खिलाफ मुंबई में दर्ज हुआ दुष्कर्म का केस

FIR Against Aditya Pancholi फिल्म अभिनेता Aditya Pancholi के खिलाफ मुंबई में एक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ हैंl पुलिस अभी मामले की तहकीकात कर रही हैंl

By Rupesh KumarEdited By: Published: Thu, 27 Jun 2019 06:36 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jun 2019 09:45 PM (IST)
FIR Against Aditya Pancholi: फिल्म अभिनेता के खिलाफ मुंबई में दर्ज हुआ दुष्कर्म का केस
FIR Against Aditya Pancholi: फिल्म अभिनेता के खिलाफ मुंबई में दर्ज हुआ दुष्कर्म का केस

नई दिल्ली, जेएनएनl FIR Against Aditya Pancholi: फिल्म अभिनेता आदित्य पंचोली के खिलाफ मुंबई में दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ हैl मुंबई पुलिस अभी मामले की और तहकीकात कर रही है। हाल ही में फिल्म अभिनेता आदित्य पंचोली ने फिल्म अभिनेत्री Kangana Ranaut और उनकी बहन Rangoli Chandel के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया था। इसके बाद कोर्ट ने इन दोनों को इस केस में न्यायालय में उपस्थित रहने का आदेश दिया थाl आदित्य पंचोली पिछली बार फिल्म बाजीराव मस्तानी में नजर आ चुके हैंl आदित्य पंचोली पर पहले भी कंगना रनौत प्रताड़ित करने का आरोप लगा चुकी हैंl 

loksabha election banner

फिल्म अभिनेता आदित्य पंचोली पहले भी विवादों में बने रहे हैंl इसके चलते उनका नाम कई मामलों में आया हुआ हैl Actor और producer Aditya Pancholi के खिलाफ वर्सोवा पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया हैl वर्सोवा पुलिस ने IPC की धारा CR no 198/2019 U/s 376, 328, 384, 341, 342, 323, 506 के अंतर्गत मामला दर्ज किया हैंl

यह भी पढ़ें: Hrithik Roshan को लेकर सवाल पूछने पर Kangana Ranaut ने कहा, ये गुजरे जमाने की बात है

मुंबई पुलिस ने इसमें यह भी कहा है कि यह केस 10 वर्ष पुराना हैl ऐसे में इसे कोर्ट में साबित करना मुश्किल हैl पुलिस ने प्रताड़ित महिला के कहने पर केस दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी हैl एक फिल्म अभिनेत्री ने केस दर्ज करते हुए कहा है कि आदित्य पंचोली ने जब वह मात्र 17 वर्ष की थी, तब आदित्य पंचोली ने उनके साथ कई बार गलत काम किया था और उन्हें प्रताड़ित किया हैl फिल्म अभिनेत्री ने लिखित शिकायत दर्ज की हैl

इस मौके पर फिल्म अभिनेत्री ने यह भी कहा कि जब यह हादसा उनके साथ हुआ था, तब भी उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी लेकिन तब पुलिस ने आदित्य पंचोली को मात्र चेतावनी देकर छोड़ दिया थाl 1 जून 2019 को आदित्य पंचोली ने मुंबई पुलिस को इस बात कि जानकारी दी थी कि उन्हें डर लग रहा है कि उन पर दुष्कर्म करने का झूठा आरोप लगाया जा सकता हैl

वहीं अभिनेता आदित्य पंचोली अपने विवादों के लिए जाने जाते हैं। मुंबई के जुहू के पब में एक सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ हिंसा करने का आरोप उन पर लग चुका है। वहीं दूसरी ओर आदित्य के बेटे सूरज पंचोली का भी नाम फिल्म अभिनेत्री जिया खान की खुदकुशी के मामले में सामने आया था और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.