'कंगना का मेल वर्जन' कहे जाने पर भड़के रणवीर शौरी, ट्रोलर को दिया मुंहतोड़ जवाब
हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ है अभिनेता रणवीर शौरी के साथ भी। रणवीर सोरी ने किसी राजनीतिक मुद्दे को लेकर अपनी बात क्या रखी। सोशल मीडिया यूजर्स ने तो उनकी तुलना कंगना रनौत से कर डाली।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सभी सितारे अकस्र कई समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय सोशल मीडिया पर ही देते हैं। ऐसे में ये सितारे ट्रोलर्स का भी शिकार हो जाते हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ है अभिनेता रणवीर शौरी के साथ भी। रणवीर सोरी ने किसी राजनीतिक मुद्दे को लेकर अपनी बात क्या रखी। सोशल मीडिया यूजर्स ने तो उनकी तुलना कंगना रनौत से कर डाली।
दरअसल हाल ही में राहुल गांधी ने अपनी रैलियों को रद्द करने का फैसला लिया है। रणवीर शौरी ने रणवीर के उस फैसले की तारीफ करते हुए ट्वीट किया था। रणवीर के इसी ट्वीट पर उन्हें लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। रणवीर ने ट्वीट किया, 'Kudos RaGa उसने अपनी रैलियों को रद्द कर सही संदेश दिया जबकि उसे उस राज्य में जीत की कोई उम्मीद नहीं है'।
Kudos to RaGa for sending out the right message by cancelling all his rallies, even if it’s in a state he had no hope of winning. 👏🏽👏🏽👏🏽— Ranvir Shorey (@RanvirShorey) April 18, 2021
रणवीर के इस ट्वीट पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने रमवीर को ट्रोल करते हुए कमेंट किया, 'आप अभी भी जिंदा कैसे हैं। मेरा मतलब है कैसे...क्या बिना स्पाइन के जिंदा रहना मुमकिन है'। रणवीर शौरी ने भी इस कमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। रणवीर ने एक हिंदी मुहावरे इस ट्रोलर को जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'गिद्धों के कोसने से गाय नहीं मरती।'
“गिद्धों के कोसने से गाय नहीं मरती” https://t.co/ZyQUS2iF0G" rel="nofollow— Ranvir Shorey (@RanvirShorey) April 18, 2021
एक अन्य यूजर ने उनके ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'तुम कुछ नहीं बस कंगना रनौत के मेल वर्जन हो, बेवकूफ'। कंगना से अपनी तुलना होते हुए देख रणवीर भी भड़क उठे। हालांकि उन्होंने इसका जवाब मजेदार अंदाज में दिया। रणवीर ने इस यूजर को रिप्लाय करते हुए एक GIF शेयर किया जिसमें अक्षय कुमार हंस रहे थे और ऊपर लिखा था, 'जली ना तेरी'।
pic.twitter.com/6wCXQ0fC0C— Ranvir Shorey (@RanvirShorey) April 18, 2021
गौरतलब है कि रणवीर शौरी अक्सर सोशल मीडिया पर कई मु्द्दों को लेकर अपनी राय देते रहते हैं। कई बार तो लोगों को रणवीर की बातें पसंद आती हैं तो वहीं कई बार वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाते हैं। बीते साल जब कंगना के साथ हो रहे सुलूक पर रणवीर शौरी प्रतिक्रिया देते हुए उनका समर्थन किया था। इसी वजह से यूजर्स ने उन्हें कंगना का मेल वर्जन कहा।
कोरोना पॉजिटिव वत्सल सेठ को मिस कर रहीं पत्नी इशिता दत्ता, वीडियो शेयर कर कही ऐसी बात