Move to Jagran APP

Ranvir Shorey On Pooja Bhatt : पूजा भट्ट के साथ रिश्ते पर रणवीर शौरी ने कही ये बात

Ranvir Shorey On Pooja Bhatt रणवीर शौरी का भी अभी हाल ही में फिल्म अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा से तलाक हुआ हैl दोनों ने 2010 में शादी की थीं।

By Rupesh KumarEdited By: Published: Sun, 30 Aug 2020 05:25 PM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2020 07:32 PM (IST)
Ranvir Shorey On Pooja Bhatt : पूजा भट्ट के साथ रिश्ते पर रणवीर शौरी ने कही ये बात
Ranvir Shorey On Pooja Bhatt : पूजा भट्ट के साथ रिश्ते पर रणवीर शौरी ने कही ये बात

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता रणवीर शौरी ने पूजा भट्ट के साथ अपने रिश्तों के बारे में आई रिपोर्ट को 'दुर्भावनापूर्ण और गलत पीआर अभियान' बताया है। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी ने सोशल मीडिया पर उन खबरों को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्हें अभिनेत्री पूजा भट्ट से जोड़ा जा रहा था। आरोपों को संबोधित करते हुए रणवीर ने दावा किया कि यह फिल्म माफियाओं द्वारा उन्हें 'बदनाम और दुर्भावनापूर्ण से ग्रसित पीआर अभियान' है, जो कई वर्षों से उन्हें निशाना बना रहे है।

loksabha election banner

पूजा भट्ट के साथ किसी भी रिश्ते से इनकार करते हुए रणवीर ने ट्वीट किया, 'इस तरह के लेख निरंतर बदनामी और दुर्भावनापूर्ण पीआर अभियान का नतीजा हैl इन फिल्मी मोगल्स ने मुझे सालों से निशाना बनाया हैl मीडिया में से कोई भी वास्तव में पुराने पुलिस और मीडिया रिकॉर्ड की जांच करने का प्रयत्न नहीं करेगा, जो यह दर्शाएगा कि यह मैं था जिसे परेशान किया जा रहा था।'

उन्होंने पूजा के पति मनीष मखीजा के बारे में भी बात की और बताया कि वे कैसे सबसे अच्छे दोस्त हुआ करते थे। उन्होंने लिखा, 'तस्वीरों में यह लड़का मेरा सबसे अच्छा दोस्त था और फिर उसने पूजा से शादी कर ली। सभी तरह के रिश्तों में हेरफेर किया जाता है और मनोवैज्ञानिक युद्ध का इस्तेमाल किया जाता है। पूजा और मनीष ने 2003 में शादी कर ली थी और 2014 में दोनों अलग हो गए है।रणवीर शौरी का भी अभी हाल ही में फिल्म अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा से तलाक हुआ हैl दोनों ने 2010 में शादी की थीं।

हालांकि पांच साल बाद 2015 में वे अलग हो गए। फिर इस साल फरवरी में उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दी। रणवीर और कोंकणा एक दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करते रहे है और उनके आठ साल के बेटे हारून की जॉइंट कस्टडी होगी। रणवीर शौरी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया हैl वह एक लोकप्रिय अभिनेता हैl 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.