एक साल बाद अपनी मूंछे मुंडवाएंगे रणवीर
मुंबई। अभिनेता रणवीर सिंह जल्द ही क्लीन शेव होने वाले हैं। चर्चा है कि आठ अक्तूबर को वो अपनी मूंछें मुंडवा लेंगे। पिछले एक साल से रणवीर के फैंस ने उन्हें इस लूक में देखा है,आखिरकार वे अपनी इस लकी मूंछ को कटवाने वाले हैं।

पढ़ें : गैर-फिल्मी पृष्ठभूमि वालों को कड़ी मेहनत करनी होती है
गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' और 'गुंडे' के लिए रणवीर ने ये लूक अपनाया था। इस बारे में पूछे जाने पर रणवीर ने कहा कि मूंछ रखना जैसे उनके फैंस के लिए चर्चा का विषय बन गया था वैसे ही क्लीन शेव होना भी लोगों के लिए एक बड़ी बात बन जाएगी।
रणवीर ने बताया कि आठ अक्तूबर को उनकी दोनों फिल्मों की शूटिंग लगभग खत्म हो जाएगी तो वह क्लीन शेव हो जाएंगे। काफी समय से दर्शकों ने उन्हें इसी अंदाज में देखा है। रणवीर की मूंछ को उनका लकी चार्म माना जाने लगा था।
हालांकि इस मूंछ ने उन्हें फिल्म 'लुटेरा' की प्रमोशन के दौरान विवादों में ला दिया था। उन्होंने कहा कि फिल्म रामलीला के प्रमोशन के समय वह एक नए अंदाज में नजर आएंगे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर