Move to Jagran APP

रोहित शेट्टी की अगली फिल्म में होंगे रणवीर सिंह

संजय लीला भंसाली की पिछली फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में नजर आने वाले रणवीर सिंह को रोहित शेट्टी ने अपनी अगली फिल्म के लिए साइन कर लिया है।

By Pratibha Kumari Edited By: Published: Thu, 31 Mar 2016 04:50 PM (IST)Updated: Thu, 31 Mar 2016 06:46 PM (IST)
रोहित शेट्टी की अगली फिल्म में होंगे रणवीर सिंह

मुंबई। संजय लीला भंसाली की पिछली फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में नजर आने वाले रणवीर सिंह को रोहित शेट्टी ने अपनी अगली फिल्म के लिए साइन कर लिया है। खुद रणवीर भी उनके साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं, जो 'बाजीराव मस्तानी' जैसी दमदार फिल्म में अपने शानदार अभिनय के लिए अब तक कई अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुके हैं।

loksabha election banner

ये क्या...विराट और अनुष्का का ब्रेकअप तो हुआ ही नहीं!

रणवीर के प्रवक्ता ने इस खबर की पुष्टि की है, लेकिन इस बारे में और ज्यादा जानकारी नहीं दी। फिलहाल रणवीर अपनी आगामी फिल्म 'बेफिक्रे' की शूटिंग में व्यस्त है। इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा बना रहे हैं। इसमें वह वाणी कपूर के साथ दिखेंगे, जिन्होंने 2013 में फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म 'बेफिक्रे' इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी।

जानिए क्या है 'की एंड का' की स्टोरी, फ्राइडे को हो रही रिलीज

वहीं रोहित शेट्टी ने फिलहाल अपनी अगली फिल्म को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। उन्हें कॉमेडी और एक्शन जोनर में मजेदार फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। रोहित शेट्टी की पिछली फिल्म 'दिलवाले' थी, जिसमें शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन और कृति सेनन जैसे सितारे नजर आए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.