Move to Jagran APP

फिल्म गली बॉय के जरिए एक बार फिर साथ आए रणवीर और बोस्को मार्टिस

गली बॉय 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है जिसमें आलिया भट्ट की भी अहम भूमिका है। निर्देशन ज़ोया अख्तर ने किया है।

By Rahul soniEdited By: Published: Thu, 24 Jan 2019 05:48 PM (IST)Updated: Thu, 24 Jan 2019 05:48 PM (IST)
फिल्म गली बॉय के जरिए एक बार फिर साथ आए रणवीर और बोस्को मार्टिस
फिल्म गली बॉय के जरिए एक बार फिर साथ आए रणवीर और बोस्को मार्टिस

मुंबई। रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गली बॉय को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में रणवीर रैपर की भूमिका में नजर आएंगे। खास बात यह है कि, इस फिल्म के गीत मेरे गल्ली में के लिए एक बार फिर रणवीर और बोस्को साथ आए हैं।

prime article banner

जी हां, फिल्म गली बॉय में बोस्को मार्टिस ने कोरियोग्राफी की है। इससे पहले बोस्को ने फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा का गीत दिल धड़कने दो और गुंडे फिल्म का गीत तूने मारी एंट्रीयां कोरियोग्राफी किया था। इसके साथ गल्ला गुड़ियां भी सुपरहिट रहा था जिसे बोस्को ने ही कोरियोग्राफ किया था। अब एक बार फिर रणवीर और बोस्को का कोलेबोरेशन होने जा रहा है। हाल ही में गली बॉय का गीत मेरे गली में रिलीज हुआ है जो कि कल्ट हिप हॉप सॉन्ग है। रणवीर, डिवाइन और नेजी ने इस गीत को आवाज दी है जो कि हिट हो रहा है।

इस गीत को लेकर रणवीर का कहना है कि, बोस्को के साथ एक बार फिर कोलेबोरेशन हो रहा है जो कि बहुत अच्छी बात है। बोस्को ने इससे पहले बिग हिट्स दिए हैं जिसमें गल्ला गुड़ियां शामिल है। इसमें तूने मारी एंट्रीयां भी आता है जो बहुत हिट हुआ था। बोस्को अमेजिंग कोरियोग्राफर हैं।

कोरियोग्राफी को लेकर रणवीर कहते हैं कि, बोस्को के पास खूब आइडिया रहते हैं। इसलिए बोस्को के साथ मिलकर बहुत सारी नई चीजों को ट्राय किया है। आपको बता दें कि, गली बॉय 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है जिसमें आलिया भट्ट की भी अहम भूमिका है। 

यह भी पढ़ें: फिल्म ठाकरे के निर्देशक अभिजीत टीम ठाकरे से हुए नाराज, स्क्रीनिंग बीच में ही छोड़ी

यह भी पढ़ें: करणी सेना को फिर से कंगना का मुंहतोड़ जवाब, कहा सॉरी हरगिज नहीं बोलूंगी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.