'गली बॉय' से 'सिम्बा' बने रणवीर सिंह, ये है उनके ट्रांसफॉर्मेशन का राज़
सोचने वाली बात यह है कि ज़ोया अख्तर की फ़िल्म गली बॉय में उनकी बॉडी बहुत ही कम है और इतनी जल्दी उन्होंने अपने आपको सिम्बा कैसे बना लिया?
मुंबई। रणवीर सिंह इन दिनों अपने करियर की सबसे बड़ी फ़िल्मों में से एक 'सिम्बा' की शूटिंग कर रहे हैं, जिसे रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं। 'सिम्बा' के लिए रणवीर सिंह ने कमाल की बॉडी बनाई है। अपने सोशल नेटवर्किंग साईट पर भी वो अपनी इस बेहतरीन बॉडी को फ्लॉन्ट करते हुए नज़र आ रहे हैं। ऐसे में सोचने वाली बात यह है कि ज़ोया अख्तर की फ़िल्म 'गली बॉय' में उनकी बॉडी बहुत ही कम है और इतनी जल्दी उन्होंने अपने आपको सिम्बा कैसे बना लिया?
जब 'सिम्बा' से रणवीर सिंह का पहला पुलिस ऑफिसर वाला अवतार सामने आया तो लोग इसे देखकर चौंक गए। खैर, अब ख़ुद रणवीर सिंह ने इसका जवाब दे दिया है। रणवीर ने अपने इस कमाल के फ़िज़िकल ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में बात करते हुए कहा, " गली बॉय के बाद मैं तुरंत सिम्बा बनने की तैयारियों में लग गया ज्सिके लिए सबसे पहले मैने जिम जाना फिर से शरू किया। मैंने अपनी डाइट बदली और बहुत सारी कैलरीज़ खाने लगा, हैवी से हैवी वेट लिफ्टिंग करने लगा।"
यह भी पढ़ें: Box Office: राजकुमार की 'स्त्री' के लिए दर्शकों में ख़ूब श्रद्धा, पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई
रणवीर ने अपने म्सल्ज़ और एब्स पर खासा ध्यान दिया है। बता दें कि 'सिम्बा' में रोहित एक दमदार पुलिस वाले का रोल निभा रहे हैं जिसके लिए उन्होंने एक बार फिर मूंछे बनवाई हैं। रणवीर फ़िल्मों में अपने लुक्स को लेकर बेहद सीरियस रहते हैं। आपने उन्हें 'गोलियों की रास लीला राम-लीला' में लम्बे बालों के साथ देखा था। फिर रणवीर 'बाजीराव मस्तानी' के लिए दाढ़ी और मूछों को ताव देते हुए वो बाजीराव भी बने और 'पद्मावत' में उनके खिलजी अवतार को कोई कैसे भूल सकता है। वैसे 'सिम्बा' में रणवीर के साथ सारा अली ख़ान भी हैं। 'सिम्बा' इस साल 28 दिसम्बर को रिलीज़ होगी और 'गली बॉय' अगले साल 14 फरवरी को सिनेमा घरों तक पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें: जाह्नवी और ख़ुशी कपूर के पिता ही नहीं मां भी हैं बोनी कपूर, देखें ये खूबसूरत तस्वीरें