Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शाह रुख खान की वजह से स्कूल से सस्पेंड हुए थे Ranveer Singh, क्लास में बजा रहे थे किंग खान का गाना

    Updated: Wed, 03 Jul 2024 03:35 PM (IST)

    Shah Rukh Khan को हिंदी सिनेमा के मेगा सुपरस्टार के तौर पर जाना जाता है। इंडस्ट्री से लेकर दुनियाभर में उनके फैंस मौजूद हैं। अभिनेता रणवीर सिंह भी बचपन से शाह रुख के प्रशंसक रहे हैं। एक बार स्कूल में किंग खान का एक पॉपुलर सॉन्ग बजाने की वजह से रणवीर को बड़ी सजा मिली थी और उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। आइए मामले को विस्तार से जानते हैं।

    Hero Image
    शाह रुख खान के फैन हैं रणवीर सिंह (Photo Credit-Jagran)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के उन चुनिंदा सुपरस्टार में से एक हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। आम लोगों के साथ-साथ हिंदी सिनेमा के तमाम फिल्मी सितारे भी शाह रुख के प्रशंसक हैं। इस मामले में अभिनेता रणवीर सिंह का नाम भी शामिल होता है। जल्द ही रणवीर अपना 39वां जन्मदिन (Ranveer Singh Birthday) मनाने वाले हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उनके बर्थडे स्पेशल के तौर पर आज एक मजेदार किस्सा हम लेकर आए हैं। जब शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की वजह से रणवीर को स्कूल से सस्पेंड कर दिया था। इसकी वजह किंग खान की फिल्म का दिल से का एक पॉपुलर सॉन्ग था।

    इस गाने की वजह से रणवीर को मिली सजा

    6 जुलाई 1985 को रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का जन्म हुआ था। इस लिहाज से उनका बचपन 90 के दशक में गुजरा है। साल 1998 में दिग्गज निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म दिल से को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था। उस वक्त रणवीर की उम्र करीब 13 साल के आस-पास थी और वह स्कूल में पढ़ते थे। 

    ये भी पढ़ें- सिनेमाघरों में लौट रहा है Jawan, अब इस देश में रिलीज होगी Shah Rukh Khan की फिल्म

    फिल्म दिल से में शाह रुख खान, मनीषा कोइराला और प्रीति जिंटा जैसे कलाकार मौजूद थे। ए आर रहमान के संगीत ने इस मूवी में जान फूंकी और खासतौर पर छैया छैया गाने (Chhaiya Chhaiya Song) ने सिनेमा जगत में धमाल मचा दिया। रणवीर अपने स्कूल में क्लास रूम में इसी गाने को बजा रहे थे और एन्जॉय कर रहे थे कि तभी टीचर की नजर उन पर पड़ी। 

    इसके बाद रणवीर सिंह को तुरंत ही स्कूल से कुछ समय के लिए सस्पेंड कर दिया गया। इस बात का खुलासा उन्होंने साल 2019 में फिल्म गली ब्वॉय के प्रमोशनल इवेंट के दौरान किया था। ऐसे में शाह रुख खान के छैया छैया गाने को सुनने की सजा रणवीर सिंह को मिली थी। 

    रणवीर सिंह ने शाह रुख खान को किया रिप्लेस 

    बीते साल रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म डॉन 3 का एलान किया गया था। निर्माता फरहान अख्तर की इस मूवी के पिछले दो भागों में शाह रुख खान बतौर डॉन नजर आए थे। ऐसे में अब डॉन 3 फ्रेंचाइजी की इस तीसरी किस्त में रणवीर ने किंग खान की जगह ले ली है।

    हालांकि इसको लेकर रणवीर सिंह की काफी आलोचना भी हुई थी। लेकिन कई मौके पर उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है कि वह शाह रुख खान के बहुत बड़े फैन हैं। बता दें कि रणवीर सिंह की डॉन 3 साल 2025 के अंत में बड़े पर्दे पर रिलीज की जा सकती है। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी।  

    जल्द पिता बनेंगे रणवीर सिंह

    यशराज बैनर तले बनी फिल्म बैंड बाजा बारात से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले रणवीर सिंह इंडस्ट्री के दमदार कलाकारों में शुमार हैं। लेकिन अब वह एक्टर ही नहीं बल्कि पिता के तौर पर भी फेमस होने वाले हैं।

    दरअसल आने वाले सितंबर में रणवीर की पत्नी और बी टाउन एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इस आधार पर रणवीर सिंह जल्द ही पिता बनेंगे। 

    ये भी पढ़ें- फिल्म Kalki 2898 AD देखने के बाद दीपिका पादुकोण के फैन हुए रणवीर सिंह, बोले- 'तुम्हारी कोई तुलना नहीं'

    comedy show banner
    comedy show banner